Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

सालासर धाम जा रहे पंजाब के श्रद्धालुओं के साथ रूह कंपा देने वाली घटना, मचा कोहराम

45

श्री मुक्तसर साहिब:  श्री सालासर धाम ध्वजा लेकर शहर से निकले 2 श्रद्धालुओं की रावतसर के पास हादसे में मौत हो गई। जबकि 3  अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।  गौरतलब है कि शनिवार की रात मुक्तसर से कुछ श्रद्धालु एक साथ पैदल डाक ध्वजा लेकर सालासर धाम के दर्शनों के लिए निकले थे।

सोमवार की सुबह करीब 4 बजे वह लोग धन्नासर व रावतसर के दरमियान चले जा रहे थे। श्रद्धालु आपस में एक-दूसरे के साथ ध्वज अदला-बदली कर रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार एक कार आई जिसने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। बताया जाता है कि कार चालक भी निद्रा में था जिसने श्रद्धालुओं पर कार चढ़ा दी। हादसे में कपिल अरोड़ा (40) वासी तिलक नगर की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि सरकारी प्राइमरी स्कूल जंडोके के सरकारी अध्यापक अशोक कुमार (45) वासी भट्ठेवाली गली को घायल होने के चलते मलोट अस्पताल लाया गया। जिसने वहां पहुंचते दम तोड़ दिया। जबकि हादसे में तीन अन्य घायलों में बागवाली गली निवासी सुनील बठिंडा दाखिल है। अन्य दो को मामूली चोटें आई हैं। बता दें कि अशोक का पांच वर्ष का एक बेटा और अढ़ाई वर्ष की एक बेटी है। जबकि कपिल का पांच वर्ष का बच्चा है। सड़क हादसे में मुक्तसर के दो श्रद्धालुओे की मौत से शहर की समूह धार्मिक संस्थाओं व लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.