Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा... बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इजराइली हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर समीर महमूद हसन ढेर, दक्षिणी गाजा में हुई कार्रवाई व्हाट्सएप लाने जा रहा है नया 'Zaps' फीचर, इंस्टाग्राम के इस फीचर जैसा होगा अनुभव

नहीं सुनी होगी गोल्ड पर ऐसी भविष्यवाणी, इतनी होगी कीमत, सोचना भी हो जाएगा मुश्किल

49

कई दिनों से सोशल मीडिया पर इस बात की खूब चर्चा हो रही थी सोने की कीमत 50 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक आ सकती है. लेकिन इसके उलट ही पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिली है. अब सोने की कीमत को लेकर Goldman Sachs की एक रिपोर्ट आई है. जिसमें यह कहा गया है कि सोने का भाव 4500 डॉलर प्रति आउंस (1,36,000 प्रतिशत 10 ग्राम) तक पहुंच सकता है. रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका और चीन में चल रहे ट्रेड वॉर और मंदी के डर की वजह से सोने का भाव 2025 के अंत में 4500 डॉलर प्रति आउंस हो सकता है.

तीसरी बार गोल्ड के टारगेट प्राइस में इजाफा

Goldman Sachs ने एक बार फिर से गोल्ड के टारगेट प्राइस को बढ़ा दिया है. इंवेस्टमेंट बैंकर के रिपोर्ट के अनुसार गोल्ड का टारगेट प्राइस इस साल का 3700 डॉलर प्रति आउंस है. आपको बता दें, यह तीसरी बार है जब Goldman Sachs ने सोने के टारगेट प्राइस में बढ़ोतरी की है. इससे पहले मार्च की शुरुआत में गोल्ड का टारगेट प्राइस 3300 डॉलर प्रति आउंस सेट किया गया था.

क्या है Gold ETF का रेट

बता दें, कि बीते सप्ताह गोल्ड ईटीएफ पहली बार 3200 डॉलर प्रति आउंस के स्तर को क्रॉस किया था. वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ने के कारण गोल्ड ईटीएफ का रेट 3245.69 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर पहुंच गया था. सोने की मांग फिजिकल और एक्सचेंज ट्रेड पर काफी बढ़ गई है.

आज सोने का भाव

सोमवार 14 अप्रैल के दिन सोने का भाव 100 रुपए तक कम हुआ है. वहीं देश के ज्यादातर शहरों में सोना 95,600 रुपए के ऊपर ही कारोबार कर रहा है.आज दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 87,840 रुपए और 24 कैरेट सोने का भाव 95,810 रुपए प्रति 10 ग्राम है.

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं – जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव. सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.