Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

कुरान, कलम और कागज…NIA हेडक्वार्टर में कैद तहव्वुर राणा ने क्या-क्या मांगा?

9

मुंबई आतंकी हमलों के सरगना तहव्वुर राणा से NIA की पूछताछ लगातार जारी है. कल यानी शनिवार को दूसरे दिन की पूछताछ की गई. पहले दिन उससे तीन घंटे की पूछताछ की गई थी. इस दौरान आतंकी से कई सवाल पूछे गए. तहव्वुर इस समय एनआईए की कस्टडी में है. उसे नई दिल्ली के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित एनआईए हेडक्वार्टर के अंदर एक हाई सिक्योरिटी वाले सेल में रखा गया है. उसकी सुरक्षा में चौबीसों घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात हैं. सेल में कैद राणा ने तीन चीजों की डिमांड की है.

कुरान, कलम और कागज की डिमांड

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, मुंबई आतंकी हमले की साजिश रचने वाले तहव्वुर राणा ने सेल के अंदर कुरान, कलम और कागज की डिमांड की है. अधिकारी ने बताया कि उसके साथ कोई विशेष व्यवहार नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जिस तरह एक गिरफ्तार व्यक्ति के साथ व्यवहार किया जाता है, उसके साथ भी उसी तरह का व्यवहार किया जा रहा है. उसके रिक्वेस्ट पर उसे कुरान की एक प्रति प्रदान की गई है और एजेंसी मुख्यालय में उसे डेली पांच वक्त की नमाज अदा करते हुए देखा गया है.

NIA हेडक्वार्टर में कैद राणा पर कड़ी निगरानी

अधिकारी ने बताया कि राणा ने कुरान की एक कॉपी मांगी थी, जो हमने उपलब्ध कराई है. वह अपने सेल में पांच वक्त की नमाज अदा करता है जैसा कि देखा गया है. कुरान के अलावा राणा ने पेन और पेपर की भी मांग की जो उसे प्रदान किए गए हैं. हालांकि, कलम से वह खुद को नुकसान न पहुंचाए, उस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. इसके अलावा उसने कोई और मांग नहीं की है.

18 दिनों की NIA कस्टडी में तहव्वुर राणा

राणा को हर दूसरे दिन अपने वकील से मिलने की अनुमति है और हर 48 घंटे में उसकी मेडिकल जांच की जाती है. राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद उसे 18 दिनों की एनआईए कस्टडी में भेजा गया था. राणा गुरुवार शाम को अमेरिका से भारत आया था. उसे यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया गया है. उस पर मुंबई आतंकी हमले की साजिश का आरोप है. शुक्रवार सुबह उसे एनआईए मुख्यालय लाया गया. तब से जांच एजेंसी उससे (तहव्वुर राणा) लगातार पूछताछ कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.