Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भी कांपी धरती

28

जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इसके अलावा पाकिस्तान के इस्लामाबाद में धरती हिली है. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है. दोनों जगहों पर अभी तक किसी जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. पिछले महीने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई थी.

इसी महीने करीब 10-12 दिन पहले पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. कराची और बलूचिस्तान के बरखान जिले में धरती हिली थी. करीब 24 घंटे में दो इलाके पूरी तरह से हिल गए थे. भूकंप आने के बाद लोगों को दहशत फैल गई. लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकलने लगे. हालांकि, गनीमत ये रही थी कि भूकंप से किसी जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं थी.

भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भूकंप आना कोई नई बात नहीं है, क्योंकि यह देश भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों की सीमा पर बसा है. यह इलाका भूकंपीय रूप से काफी सक्रिय माना जाता है. कराची में आए भूकंप की तीव्रता 4.6 थी. इसका केंद्र बलूचिस्तान के उथल से 65 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में स्थित था. भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी. बरखान में आए भूकंप की तीव्रता 3.9 थी.

ताजिकिस्तान में भी भूकंप के झटके

ताजिकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.2 थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.