Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...

बिहार: CM फेस को लेकर कांग्रेस-RJD में तकरार, क्या INDIA की बैठक में निकल पाएगा समाधान?

47

बिहार चुनावी मुहाने पर खड़ा है. सभी सियासी दलों ने अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. कोई रैली कर रहा है, कोई यात्रा तो कहीं बैठकों का दौर जारी है. एनडीए की आज बैठक हो रही है. इंडिया गठबंधन 17 अप्रैल को बैठक करेगा. राजद और कांग्रेस के बीच मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर तकरार है. राजद तेज रफ्तार, तेजस्वी सरकार के नारे के साथ आगे बढ़ रहा है तो कांग्रेस इसमें ब्रेक लगाते हुए सीएम चेहरा, चुनाव बाद तय करने की बात कर रहा है.

कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने अपने बिहार दौरे में बार बार यह साफ किया कि मुख्यमंत्री कौन होगा यह चुनाव बाद ही तय होगा. सचिन पायलट के बयान के बाद भी राजद ने साफ तौर पर कहा कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ही होंगे इसमें किसी को कोई कन्फ्यूजन की जरूरत नहीं है.

तेजस्वी को CM बनने से कोई नहीं रोक सकता- लालू

एनडीए इधर अपनी बैठक तो कर ही रहा है, एनडीए के नेता चिराग पासवान भविष्यवाणी कर रहे हैं चुनाव तक महागठबंधन बिखर जाएगा और राजद कांग्रेस अलग चुनाव लड़ेंगे. पिछले दिनों लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता. इस पर कांग्रेस के सुर अलग हैं. बहरहाल इन उलझनों को ही सुलझाने के लिए 17 अप्रैल को पटना में बैठक बुला ली गई है. अब देखना होगा कि इस बैठक में सबके सुर मिलते हैं या और बेसुरे होंगे.

चुनाव तक महागठबंधन बिखर जाएगा- चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि कांग्रेस आज वर्चस्व की लड़ाई पर है और यह वर्चस्व की लड़ाई महागठबंधन के भीतर ही चल रही है. पलायन को लेकर कांग्रेस की जो चिंता है वही चिंता हमारी भी है लेकिन इस समस्या की शुरूआत कहां से हुई? 90 के दशक में पीढ़ियां मजबूर हो गईं. देहात छोड़कर दूसरे राज्यों और दूसरे देशों में जाने के लिए क्योंकि राजद की सरकार ने बिहार में जंगल राज का माहौल बना दिया था. मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान उस नींव को तैयार किया है.

आने वाले समय में बिहार विधानसभा चुनाव के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार व्यवस्था को इतना मजबूत करेगी कि न केवल पलायन रुकेगा बल्कि रिवर्स माइग्रेशन की भी शुरूआत होगी. मैं मानता हूं कि विधानसभा चुनाव आते-आते कांग्रेस-राजद के बीच मतभेद इतने बढ़ेंगे कि वे लोग अलग होकर चुनाव लड़ेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.