Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

पंजाब के इस इलाके में माहौल तनावपूर्ण, कार्रवाई करने पहुंची Police पर जानलेवा हमला

38

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने बीएनएस एक्ट के तहत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नूरपुर बेदी थाने के एसआई हरमेश कुमार के बयान के अनुसार, जब वह 2024 के मामले में आरोपियों की तलाश में आए तो उन पर हमला कर घायल कर दिया गया। इस आरोप में 5 लोगों के खिलाफ बीएनएस एक्ट की धारा 121(1), 132, 221, 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसआई हरमेश कुमार ने बताया कि 12 सितंबर 2024 को वह सिकंदर पुत्र दिलबर निवासी चक फुलु थाना गढ़शंकर की तलाश में गढ़शंकर आए थे, जोकि भादंसं की धारा 303 (2), 317 (2) के तहत दर्ज मामले में नामजद था। जब पुलिस पार्टी श्री आनंदपुर साहिब चौक के पास एक मीट की दुकान पर सिकंदर को देखा तो वह मिल गया। एसआई हरमेश कुमार ने बताया कि जब वह उक्त व्यक्ति को दर्ज मामले के बारे में जानकारी दे रहे थे तो सिकंदर, उसके चाचा बलविंदर राम, रमी व 2 अन्य व्यक्तियों ने उन पर मांस काटने वाले चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए। उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। इस बयान पर गढ़शंकर थाने में सिकंदर पुत्र दिलबर, बलविंदर राम पुत्र मेहर चंद निवासी चक फुलु, रामी व दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.