Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

जादवपुर यूनिवर्सिटी में रामनवमी मनाने पर रोक, ABVP को नहीं मिली इजाजत

11

जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में रामनवमी मनाने पर रोक लगा दी गई है. यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) को इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया. विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि यह फैसला कई चीजों को ध्यान में रखकर लिया गया है. जादवपुर यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि पिछले साल रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर एबीवीपी और वामपंथी छात्रों के बीच झड़प हो गई थी और इससे पहले विश्वविद्यालय परिसर में कभी भी रामनवमी नहीं मनाया गया है.

यूनिवर्सिटी कैंपस में रामनवमी मनाने के लिए छात्रों ने 28 मार्च को वाइस चांसलर ऑफिस को एप्लीकेशन दिया था. मगर छात्रों की मांगों को रिजेक्ट कर दिया गया. मगर छात्र कैंपस में रामनवमी मनाने के लिए अड़े हुए हैं. एबीवीपी का कहना है कि वह छह अप्रैल को किसी भी कीमत पर विश्वविद्यालय परिसर में रामनवमी मनाएगी. वहीं, एसएफआई ने संकल्प लिया है कि वह उत्सव मनाने की अनुमति नहीं देगी.

वहीं, इस पूरे मामले में विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को यह बता दिया गया है कि विश्वविद्यालय परिसर में रामनवमी मनाने की इजाजत नहीं दी जा सकती.

अगर इफ्तार की इजाजत तो रामनवमी की क्यों नहीं?

सोमसूर्या बनर्जी ने कहा पिछले साल हमें शुरू में अनुमति दी गई थी, लेकिन बाद में विरोध के कारण इसे रद्द कर दिया गया. इस बार हमने अनुमति मांगी है और हमारा संकल्प दृढ़ है. बनर्जी ने यह भी कहा कि जब कुछ दिन पहले कैंपस में इफ्तार पार्टी की अनुमति दी गई थी, तो रामनवमी के लिए अनुमति क्यों नहीं दी जा रही. हम इस बार पीछे नहीं हटेंगे. अगर इफ्तार कैंपस में हो सकता है, तो रामनवमी क्यों नहीं?

वहीं, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) जैसे वामपंथी छात्र संगठनों ने इस आयोजन का विरोध किया. SFI सदस्य ने कहा कि ABVP यह आयोजन कर रहा है, लेकिन हम उन्हें कैंपस में रामनवमी मनाने नहीं देंगे. पिछले साल विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुरू में ABVP को रामनवमी मनाने की अनुमति दी थी, लेकिन वामपंथी छात्र संगठनों के विरोध और मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट (MCC) का हवाला देते हुए इसे वापस ले लिया था. जादवपुर यूनिवर्सिटी वामपंथी राजनीति का गढ़ मानी जाती है.

वहीं, इस पूरे मामले को लेकर ABVP की पश्चिम बंगाल इकाई के ट्रस्टी बोर्ड के अध्यक्ष संतनु सिंह ने वामपंथी संगठनों के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है. रामनवमी को लेकर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.