Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...

कांग्रेस राज में बने वक्फ कानून ने बनाया देश का मजाक, बोले MP के CM मोहन यादव

32

कांग्रेस पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को कहा कि इस पार्टी के राज में बने वक्फ कानून में देश की संघीय व्यवस्था और न्यायपालिका का मजाक बनाया गया था. सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार के बनाए गए वक्फ कानून में देश की संघीय व्यवस्था के साथ ही न्यायपालिका का भी मजाक बनाया गया था.

उन्होंने कहा कि यह देश का एकमात्र कानून था, जिसके तहत वक्फ बोर्ड के फैसलों को न्यायपालिका में चुनौती नहीं दी जा सकती थी. मोहन यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली मौजूदा सरकार ने वक्फ कानून को न्यायालय के दायरे में लाकर न्यायपालिका को मजबूत किया है.

मुस्लिम तुष्टिकरण के आधार पर झूठ

उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल मुस्लिम तुष्टिकरण के आधार पर झूठ बोल रही है. इस तुष्टिकरण से कांग्रेस देश के साथ ही मुस्लिमों का भी बुरा कर रही है. कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की शिक्षा नीति की आलोचना करते हुए एक लेख में आरोप लगाया है कि इस सरकार का मुख्य एजेंडा सत्ता का केंद्रीकरण, शिक्षा का व्यावसायीकरण तथा पाठ्यपुस्तकों का सांप्रदायिकरण है.

सोनिया गांधी पर पलटवार

सीएम मोहन यादव ने सोनिया गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि बेहतर होता कि सोनिया गांधी देश के शिक्षाविदों से बात करने के बाद 2020 की नयी शिक्षा नीति पर कुछ कहतीं. उन्होंने किसी नादान व्यक्ति से लेख लिखवाकर विद्वानों का मखौल उड़ाया है और उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए.

कांग्रेस की सरकारों में शिक्षा को बनाया मजाक

उन्होंने आरोप लगाया कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस की सरकारों में शिक्षा को मजाक बनाकर रखा गया था और मैकाले की ब्रितानी कालीन शिक्षा नीति का केवल रैपर बदला गया था. मोहन यादव ने दावा किया कि कांग्रेस के राज में पेश शिक्षा नीतियों पर आधारित किताबों में विक्रमादित्य, महाराणा प्रताप और शिवाजी जैसे भारतीय महापुरुषों के साथ अन्याय किया गया था, जबकि विदेशी आक्रांताओं को महान बताया गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.