Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...

पश्चिम बंगाल: फेक कॉल सेंटर, विदेशी नागरिकों से ठगी… ट्रॉली बैग में छिपाए हुए थे करोड़ों रुपये, ऐसे हुआ पर्दाफाश

36

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में एक नेशनल कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया गया है, जिसमें विदेशी नागरिकों से पैसे ठगे जा रहे थे. कॉल सेंटर के मालिक के घर पर भी छापेमारी की गई. दरअसल, बिधाननगर पुलिस ने कोलकाता के साल्ट लेक के सेक्टर 5 में छापेमारी की, जहां एक अवैध नेशनल कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया गया. जानकारी के मुताबिक चिनार पार्क के रहने वाले अविनाश अग्रवाल के घर पर छापेमारी की गई, जहां चेकिंग के दौरान घर के दरवाजे के पीछे छुपाया गया एक ट्रॉली बैग मिला.

उस बैग को जैसे ही खोला गया तो जांचकर्ताओं भी हैरान कर गए. ट्रॉली के अंदर पैसे बहुत व्यवस्थित तरीके से रखे गए थे, जो करोड़ों थे. अविनाश अग्रवाल, जिसके घर पर छापेमारी की गई. वह एक अवैध कॉल सेंटर का मालिक है. उसके घर से एक ट्रॉली बैग से 3 करोड़ 2 लाख 96 हजार रुपये बरामद किए गए, ट्रॉली बैग को दरवाजे के पीछे छिपाकर रखा गया था.

कॉल सेंटर से 60 लाख रुपये बरामद

मंगलवार को बिधाननगर पुलिस ने साल्ट लेक स्थित एक नेशनल कॉल सेंटर के ऑफिस की तलाशी ली थी. तलाशी के दौरान कॉल सेंटर से 60 लाख रुपये जब्त किए गए. बाद में कॉल सेंटर के मालिक अविनाश उर्फ पीयूष के घर से पांच लाख रुपये बरामद किए गए. पुलिस ने उसे पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद चिनार पार्क स्थित उनके घर की फिर तलाशी ली गई तो करोड़ों रुपये बरामद हुए.

विदेशी नागरिकों से करोड़ों की ठगी

पुलिस का दावा है कि अविनाश के संगठन ने कॉल सेंटर खोलकर और टेक्निकल सपोर्ट देकर विदेशी नागरिकों से करोड़ों रुपये की ठगी की. बिधाननगर इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्प्लेक्स थाना पुलिस सेक्टर 5 में लगातार तलाशी ले रही है. कई फर्जी कॉल सेंटरों की पहचान पहले ही की जा चुकी है. जांच में पता चला कि इस धोखाधड़ी गिरोह में बिटकॉइन के जरिए पैसा लिया जाता था. आरोप है कि इसके बाद काले धन को सफेद धन में बदल दिया गया. जांचकर्ताओं को पता चला कि यह योजना कई महीनों से चल रही थी, जिसका अब पर्दाफाश हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.