Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

पंजाब के प्रसिद्ध गुरुद्वारे में बड़ी घटना, पाठी सिंह ने कर दिया नया ही कारनामा

94

जगराओ : गुरुद्वारा नानकसर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। वहां के शीश महल में एक पाठी सिंह द्वारा पाठ करते हुए गुरु साहब की हजूरी में बैठकर और प्रकाशित गुरु ग्रंथ साहब के ऊपर ही सिर रखकर सोने का मामला देखा गया है जिसकी एक वीडियो भी वायरल हो रही है। वैसे तो नानकसर गुरुद्वारा पिछले कई दिनों से सुर्खियों में छाया हुआ है परंतु आज की घटना ने तो पूरे सिख समाज के हृदय को ही द्रवित कर दिया। जब गुरुद्वारा साहब के शीश महल में गुरु ग्रंथ साहब की अवहेलना की हरकत की गई है जिसमें एक पुजारी तो गुरु ग्रंथ साहब की ओर टांगे प्रसार कर सो रहा है और जोर-जोर से खर्राटे लेने की भी आवाज सुनाई दे रही है और दूसरा पाठी सिंह प्रकाश हो रहे श्री गुरु ग्रंथ साहब के ऊपर ही सिर रखकर सोया पड़ा है जिसे दूसरे साथियों ने देखा तो उसे उठाया गया।

सिख सम्प्रदाय की ओर से इसकी शिकायत थाना सिटी जगराओं के मुख्य अधिकारी सब-इंस्पैक्टर अमरजीत सिंह को भी दी गई है। सिख सम्प्रदाय की ओर से एक पत्रकार वार्ता करते हुए कहा गया है कि गुरुद्वारा साहब में पाठ करने वाले सिंहों की ओर से की गई यह हरकत उनके हृदय को द्रवित कर गई है। वह लोग इसके लिए पूरी तरह कानूनी कार्रवाई करवाएंगे। अभी तक यह ज्ञात नहीं हुआ है कि गुरु ग्रंथ साहब के ऊपर सिर रखकर सो रहा पाठी सिंह वास्तव में सो ही रहा था या वह किसी नशे में था अथवा उसे किसी बीमारी के कारण कोई चक्कर आ गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.