Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पहले कमरे को लॉक किया, फिर पति की जमकर धुनाई की; पत्नी की दबंगई का Video वायरल

39

मध्य प्रदेश के सतना से एक व्यक्ति दरवाजा बंद करके पिटाई करने का मामला सामने आया है. व्यक्ति की पिटाई किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने की है, जिसका वीडियो इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामले में जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो कई महीने पुरानी है. इस मामले में पति ने अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

सतना के सिंधी कैंप इलाके में एक महिला ने अपने पति की घर में बंद करके जबरदस्त तरीके से पिटाई कर दी. पिटाई एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे उसके पत्नी ने ही बनाया था. इस वीडियो में महिला बुरी तरीके से पति की पिटाई करते हुई देखी जा सकती है. वायरल वीडियो कई महीने पुरानी बताई जा रही है. वीडियो में दिख रहे पति-पत्नी की पहचान सिंधी कैंप के रहने वाले अंकित आसवानी और ज्योति वर्मा के रूप में हुई है.

‘पत्नी अक्सर करती मारपीट’

जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी साल 2017 में हुई थी. शादी के कुछ दिनों के बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था. विवाद के दौरान बात इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि मामला कोर्ट तक पहुंच गया है. पति अंकित ने बताया कि पत्नी अक्सर उसके साथ मारपीट करती है. साथ ही वह उससे 18 लाख रुपये मांगती है. पति का आरोप है कि उसकी पत्नी रात में घर से गायब रहती है और कई-कई दिनों तक वह घर नहीं लौटती है.

जांच में जुटी पुलिस

इस तरह की हरकतों का विरोध करने पर वह परिजनों को झूठे केस में फंसाने की धमकी देती है. साथ ही पैसा नहीं देने पर जान ने मरवा देने की धमकी भी देती है. वीडियो वीडियो पर संज्ञान लेते हुए कोलगंवा थाने की पुलिस मामले में जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.