Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ... Mumbai Kalachowki Accident: मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान बड़ा हादसा; पेयजल स्टॉल में करंट लगने से 8 ... Vrindavan News Today: रमणरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू; आश्रम की रेलिंग टूटने से घायल ... Mumbai BMW Flyover Accident: मरीन ड्राइव कोस्टल रोड पर तड़के 5 बजे भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी ...

नाला पार के दौरान डूबा ग्रामीण मौत

54

सूरजपुर। लगातार हो रही बारिश के कारण जिलेभर में नदी नाले उफान पर हैं। शुक्रवार को भैयाथान इलाके का मानिक नाला पार करते समय खाड़ापारा गांव के सालिक राम राजवाडे नामक ग्रामीण की डूब जाने से मौत हो गई। नगर सेना की बाढ़ बचाव टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद नाला में डूबे ग्रामीण के शव को बाहर निकालने में सफलता हासिल की। बताया गया कि भैयाथान इलाके के ग्राम खाड़ापारा का रहने वाला सालिक राम राजवाड़े की जयमंगल राजवाड़े 50 वर्ष शुक्रवार को दिन करीब 11 बजे गॉव के ही मानिक नाला को पैदल पार कर दूसरी तरफ जंगल पुटू बीनने गया था। लौटने के दौरान नाला पार करने के दौरान वह पानी के तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही दोपहर करीब चार बजे वहां पहुंची नगर सेना की बाढ़ बचाव टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद नाला में डूबे सालिक राम के शव को बरामद कर बाहर निकाल कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। भैयाथान पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।नाला से शव बरामद करने वालों में नगर सेना की बाढ़ बचाव टीम के प्रभारी बीरबल गुप्ता समेत देव कुमार राजवाडे, अमर सिंह, मुन्नीलाल, रिकेश गुप्ता, देवनारायण के अलावा चालक ब्रिजबिहारी गुप्ता राजेश खेस सक्रिय रहे।

मणिपुर व दरिमा थाना क्षेत्र में मिला नवजातों का शव

अंबिकापुर। सरगुजा के मणिपुर व दरिमा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो नवजातों का शव मिला।एक नवजात का शव रिंगरोड दर्रीपारा क्षेत्र में मिला।दरिमा के मुकुंदपुर में भी एक खुले स्थान पर नवजात का शव बरामद हुआ।दोनों ही मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अंबिकापुर के रिंगरोड से लगे दर्रीपारा में खुले स्थान पर नवजात का शव पड़ा हुआ था। उसके शरीर में एक भी कपड़े नहीं थे।बारिश के कारण शव फूल गया था।दूसरी घटना दरिमा के मुकुंदपुर में हुई। ग्रामीणों द्वारा नवजात का शव देखते ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने नवजात बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों मामले में यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि मृत नवजातों का जन्म हुआ था या फिर जन्म के बाद जीवित अवस्था में दोनों को फेंका गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। लोगों से जानकारी लेकर नवजातों को जन्म देने वाली महिलाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.