Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे... दलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज खान की जगह 25 साल के जय गोहिल को मिला मौका फरहान अख्तर का रणवीर सिंह पर तीखा तंज: 'डॉन 3' की शूटिंग से 1 महीने पहले एक्टर के पीछे हटने पर बयां ... रूस की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली एकमात्र पार्टी 'याब्लोको' चुनाव... प्राइमरी मार्केट में कमाई का महा-कुंभ: 30 सितंबर की SEBI डेडलाइन से पहले ₹45,000 करोड़ के IPO लाने क... होटल का Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान! माइक्रोसॉफ्ट ने 'कैप्टिवक्रंच' साइबर अटैक को लेकर... नाग पंचमी 2026: सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग! जानें नाग देवता की पूजा की परंपरा और कथा

रेलवे स्टेशन पर दामाद-ससुर के साथ बड़ा कांड, कहीं आप भी न ऐसे हो जाएं शिकार

31

लुधियाना : ट्रेन में सीट दिलाने का झांसा देकर 3 नौसरबाजों ने 2 प्रवासी कारीगरों को अपना शिकार बना डाला। आरोपी फिल्लौर रेलवे स्टेशन से पीड़ित को ट्रेन में सीट दिलाने का वादा कर अपने साथ ले आए और शिवपुरी के निकट वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पीड़ित से 40 हजार रुपए, मोबाइल, ए.टी.एम. और आई.डी. इत्यादि लेकर रफूचक्कर हो गए। वारदात का शिकार होने के बाद पीड़ित ने थाना दरेसी की पुलिस को शिकायत दी है।

पीड़ित दलीप कुमार शाह निवासी गांव अपरा, फिल्लौर, जालंधर ने बताया कि शनिवार सुबह वह अपने जमाई रंजन के साथ बिहार जाने के लिए फिल्लौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। उनके पास आरक्षित सीट का कन्फर्म टिकट नहीं था। इसके बाद 3 लोग उसे स्टेशन पर मिले जो कि बिहार जाने वाली ट्रेन में कन्फर्म सीट दिलाने का वादा कर लुधियाना रेलवे स्टेशन की ओर चलने की बात करने लगे।

नौसरबाजो ने कहा था कि सीट देने के बाद ही वे उनसे पैसे लेंगे। आरोपियों ने बताया कि उन्हें गार्ड की बोगी में सीट दी जाएगी। इसके लिए उन्हें स्टेशन मास्टर से मोहर लगवानी है। यह बात सुनकर उन्हें विश्वास हुआ और वे आरोपियों के साथ लुधियाना रेलवे स्टेशन की चल दिए। जब आरोपी शिवपुरी के निकट पहुंचे तो सामान को चैक करवाने का झांसा देकर उनका सामान मोबाइल ,आई डी, ए.टी.एम. इत्यादि ले लिया। 2 आरोपी रुपए मोबाइल ओर सामान लेकर एक गली में चले गए जबकि तीसरा आरोपी वहां खड़ा रहा। कुछ देर बाद तीसरा आरोपी अपने साथियों को देखने की बात कह कर वहां से चला गया और वापिस नहीं लौटा। इसके बाद उन्हें लूट व ठगे जाने का पता चला तो उन्होंने थाना दरेसी की पुलिस को शिकायत दी है।

जांच अधिकारी संतोख सिंह ने बताया कि 3 आरोपियों ने पीड़ित दलीप को झांसे में लेकर ठगी का शिकार बनाकर लूटा है। पुलिस ने दलीप कुमार शाह निवासी अपरा, फिल्लौर, जालंधर के बयान पर 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.