Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न... शिवपुरी में वकील की हत्या और दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात के लिए यहाँ smtv.in के लिए बेहतरीन SEO... Noida Sumati Murder Case: नोएडा में ऑनर किलिंग का आरोप, सुमति की हत्या के पीछे लड़की के परिजनों का ह... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलटी, हादसे में दो की मौत, दो गंभी... Saurabh Bhardwaj vs BJP: 'प्रिविलेज कमेटी' के बहाने AAP का भाजपा पर वार, दिल्ली विधानसभा के फैसले पर... Agra Metro Accident: आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, जमीन धंसने से बियर शॉप पर गिरी क्र... Crime News: घोड़ा फार्म संचालक की हत्या से सनसनी, शरीर पर तेजधार हथियार के निशान, जांच में जुटी पुलि... Fraud Alert: पूर्व सैनिक से 1.38 करोड़ की डिजिटल ठगी, ठगों ने ऐसे रचा पूरा खेल, आप भी रहें सावधान Hisar Crime News: हिसार में पत्नी ने ही रची पति की हत्या की साजिश, हथियार के साथ पकड़ी गई महिला Jhajjar News: झज्जर में नर्सिंग छात्रा ने की आत्महत्या, कमरे में फंदा लगा कर दी जान; मचा कोहराम

आधी रात को उठा बदन दर्द, दवाई की जगह खा ली चूहे मारने की दवाई… महिला की हो गई मौत

18

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक महिला ने चूहे मारने की दवाई खी ली, जिसके बाद उनकी मौत हो गई, लेकिन महिला ने आत्महत्या नहीं की. बल्कि गलती से ये दवाई खाई. महिला आर्थराइटिस से पीड़ित थी, जिन्हें आधी रात में बदन में तेज दर्द उठा. महिला को इतना तेज दर्द उठा था कि वह दवाई नहीं देख पाईं और दवाई की जगह गलती से चूहे मारने की दवाई खा ली. इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई.

ये मामला भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र के संजय नगर से सामने आया है, जहां रहने वाली सरजू पाटीदार लंबे समय से गठिया वात (Arthritis) से पीड़ित थीं. गुरुवार की आधी रात उन्हें बहुत तेज दर्द उठा. उन्होंने जल्दी में अंधेरे में ही दवाई की जगह चूहे मारने की दवाई खा ली. इसके बाद उन्हें खूब उल्टियां लग गईं और धीरे-धीरे उनकी हालत बिगड़ती चली गई.

चूहे मारने की दवा खा ली

सरजू पाटीदार गठिया वात से लंबे समय से परेशान थीं. उन्होंने कई बड़े शहरों में अपना इलाज करवाया, लेकिन उन्हें आराम नहीं मिला. पिछले दिनों उनका शुगर लेवल काफी बढ़ गया था, जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें गठिया वात की दवाई खाने से भी मना कर दिया था. इसी बीच 20-21 मार्च की रात करीब 3:00 बजे उन्हें अचानक तेज दर्द उठा तो उन्होंने अंधेरे में दवाई की जगह चूहे मारने की दवा खा ली.

दो दिन चला अस्पताल में इलाज

इसके बाद जब महिला की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उन्हें एम्स लेकर पहुंचे. अस्पताल में महिला का दो दिन इलाज चला, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सकता और दो दिन बाद उन्होंने दम तोड़ दिया. डॉक्टर्स ने शुरुआती जांच में ही सरजू पाटीदार के शरीर में जहर होना पाया था. जब तक महिला होश में थी. उन्होंने पुलिस को बयान दिया था, जिसमें उन्होंने पूरी घटना के बारे में जानकारी दी थी. उन्होंने पुलिस को बताया कि अचानक तेज दर्द उठा तो उन्हें कुछ समझ नहीं आया. अंधेरा भी था तो दवाई समझकर थोड़ी दूर रखी चूहे मार दवा उठाकर खा ली.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.