Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

संभल हिंसा: जामा मस्जिद के सदर जफर अली हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

69

उत्तर प्रदेश के संभल की जामा मस्जिद के सदर जफर अली को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस जफर अली से हिरासत में लेकर जामा मस्जिद हिंसा मामले की पूछताछ कर रही है. कोर्ट के आदेश बाद पुलिस 24 नवंबर को सर्वे के दौरान भड़की हिंसा के मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है.

पुलिस अब तक संभल हिंसा के मामले में 50 से ज्यादा लोगों को जेल भेज चुकी है, जिनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं. पहली बार है जब शाही जामा मस्जिद कमेटी के सदर से पूछताछ की जाएगी.

सदर जफर अली से शाही जामा मस्जिद के दौरान 24 नवंबर को ही हिंसा के मामले में SIT पूछताछ कर रही है. फिलहाल, एहतियात के तौर पर पुलिस ने जामा मस्जिद के बाहर भारी संख्या में पुलिस, PAC और RAF तैनात कर दी है. सदर को पूछताछ के लिए एसपी श्रीश चंद्र और co सदर अनुज चौधरी ने बुलाया बुलाया था, जहां उन्हें हिरासत में ले लिया गया.

क्या था पूरा मामला

संभल की जामा मस्जिद में अदालत के आदेश पर रविवार 24 नवंबर को सर्वे किया जा रहा था. इसका विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए थे. इस दौरान 4 व्यक्तियों की मौत हो गई थी. इस हिंसा, गोलीबारी और पथराव में उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र समेत कुल 20 लोग जख्मी हुए थे. हिंसा के बाद व्याप्त तनाव को देखते हुए संभल तहसील में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी थीं.

एक स्थानीय अदालत के आदेश जामा मस्जिद का सर्वे किया गया था. रविवार को सर्वे करने वाली टीम दोबारा मस्जिद का सर्वे करने गई थी. स्थानीय अदालत में एक याचिका दाखिल करके दावा किया गया है कि जिस जगह पर जामा मस्जिद है, वहां पहले हरिहर मंदिर था. इस पूरी हिंसा की जांच एसआईटी कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.