Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, दो दिन में बढ़ेगी गर्मी; बंगाल-झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

15

देशभर में पिछले कई महीनों से मौसम का मिजाज बदल रहा है. कभी तेज धूप तो, कभी बारिश तो कभी आसमान में बादल छा जाते हैं. दिल्ली एनसीआर में दोपहर में तेज धूप से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है. लोगों को दिन में गर्मी की वजह से पसीना आ रहा है. वहीं पहाड़ी इलाकों में अभी भी बर्फबारी जारी है. हालांकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मैदानी इलाकों में बादल देखने को मिल रहे हैं. वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी.

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिनों के दौरान पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने और बाद के 3-4 दिनों के दौरान लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. अगले 3 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने और बाद के 2 दिनों के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है.

अगले 4-5 दिनों के दौरान देश के किसी भी हिस्से में लू की संभावना नहीं है. 22 से 25 मार्च के दौरान गुजरात के तटीय क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर गर्म और उमस की स्थिति बनी रहने की संभावना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.