Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

पंजाब में बेजुबानों से दरिंदगी, कुत्ते के एक पिल्ले को डंडे और दूसरे को पैरों तले कुचलकर …

48

लुधियाना: गांव रणियां के एक व्यक्ति की कुत्तों पर दरिंदगी सामने आई है। व्यक्ति ने कुत्ते के 2 पिल्लों को बर्बरता से मौत के घाट उतार दिया। एक पिल्ले को डंडे से मारा और दूसरे को पैरों तले कुचल दिया। उन दोनों की मौत हो गई।

वहीं तीसरा पिल्ला घायल है। इस घटना की सी.सी.टी.वी. फुटेज सामने आने के बाद एनिमल लवर मनी सिंह ने थाना डेहलों की पुलिस को शिकायत दी जिसके बाद पुलिस ने रंजीत एवेन्यू के रहने वाले आरोपी वरिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस शिकायत में मनी सिंह ने बताया कि वह पीपल फॉर एनिमल संस्था का सदस्य है। सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए उनके पास एक वीडियो आई थी जिसमें एक व्यक्ति गली में रहने वाले कुत्ते के पिल्लों को मार रहा है।

फुटेज देखने से साफ होता है कि आरोपी वरिंदर सिंह एक कुत्ते के पिल्ले को डंडे से बुरी तरह पीट रहा है जिस कारण उसकी मौत हो गई। ऐसे ही दूसरे पिल्ले को अपने पैरों से कुचल रहा है उसकी भी मौत हो गई जबकि तीसरे अन्य को भी डंडे से मारा मगर वह घायल हो गया। सी.सी.टी.वी. वीडियो सामने आने के बाद उसने इस संबंध में तुरंत संबंधित थाने की पुलिस को शिकायत दी जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है जोकि फरार चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.