Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Monsoon Withdrawal in CG: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से जल्द होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने दी जान... Bijapur CAF Jawan Death: सैंड्रा कैंप में तैनात विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिज... Usri River Body Found: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का मामला, एसआईटी और खोजी कुत्ते की मदद से हो रही थी तला... Palamu Murder Case: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, आईपीएस दिव्यांशु शुक्ल... Jharkhand Ration Dealers News: कमीशन बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो करने की मांग, सर्वर समस्या से परेशान ... Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां...

7 गोलियां लगने पर भी लड़ते रहे DRG जवान, 4 नक्सिलयों को किया ढेर, शहीद को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब

39

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर क्षेत्र में गुरुवार को हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में जिला रिजर्व पुलिस (डीआरजी) के एक जवान आदिवासी जवान राजू पोयाम शहीद हो गए। लगातार कई गोलियां लगने के बाद भी शहीद जवान नक्सलियों से अंतिम सांस तक मुकाबला करते रहे तथा दो नक्सलियों को ढेर भी कर दिया। आदिवासी बड़े शूरवीर होते हैं। वे पीठ पर गोली खाना कतई पसंद नहीं करते। वे सीधे सीने पर गोली खाकर मातृभूमि के लिए मर मिट जाने पर भरोसा करते हैं। इसका एक बड़ा उदाहरण है आदिवासी जवान राजू की शहादत। सात गोलियों का जख्म सहने के बाद भी राजू पोयम मैदान छोड़कर भागे नहीं, बल्कि नक्सलियों का डटकर मुकाबला करते रहे। यही कारण है कि रणबांकुरे राजू पोयम को सभी सैल्यूट कर रहे हैं।

बीजापुर जिले और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर गुरुवार को हुई मुठभेड़ में बस्तर संभाग के आदिवासी जिला रिजर्व पुलिस के जवान राजू पोयम ने भी इस मुठभेड़ हिस्सा लिया और आखिरदम तक लड़ते रहे। उनके साथ रहे जवानों के अनुसार डीआरजी जवान राजू पोयम बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में फोर्स का हिस्सा थे। सूत्र बताते हैं कि राजू पोयम के शरीर पर कई गोलियां लगी थी, फिर भी वह लगातार मोर्चे में डटे रहे।

जवानों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी वह अपने अंतिम सांस तक नक्सयलियों से लड़े और दो नक्सलियों को ढेर भी किया। इस मुठभेड़ में डीआरजी के जवान राजू शहीद हो गए थे। शनिवार को राजू के पार्थिव शरीर को बीजापुर मुख्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद गृहग्राम भैरमगढ़ ले जाया गया जहां उनका आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। राजू पोयम को अंतिम विदाई देने ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। गौरतलब है कि इस मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों ने 26 नक्सलियों को ढेर कर दिया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.