Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DUSU Election 2026: निर्दलीय उपाध्यक्ष बने दीपांशु शौकीन से कांग्रेस या NSUI ने नहीं किया संपर्क, इं... Heavy Rain Forecast India: झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में जोरदार बारिश के आसार, जानिए अपने शहर ... Heart Disease Risk & Prevention: स्वस्थ लोग भी न करें ये अनदेखी! उम्र के हिसाब से करवाएं ईसीजी, बीपी... Balod Accident News: बालोद में भीषण सड़क हादसा; कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 मासूम बच्चों की मौत MP Milk Price Hike Protest: दूध के दाम बढ़ाने पर अड़े किसान; इंदौर, देवास और उज्जैन के किसान सांची ड... Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को... Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,... Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ...

ट्रक ड्राइवर ने नहर में लगाई छलांग, बचाते समय अन्य युवक भी डूबा, दोनों की मौत

29

बरनाला: संगरूर के रहने वाले एक व्यक्ति ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे से गुजरती कोटला ब्रांच नहर में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए पास में खड़े एक नौजवान ने भी नहर में छलांग लगा दी, लेकिन तेज बहाव के कारण दोनों की मौत हो गई। धनौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरनाला के सिविल अस्पताल भेज दिया।

जानकारी अनुसार सुबह करीब 10 बजे एक व्यक्ति ने नहर में छलांग लगा दी। आधार कार्ड के अनुसार, उसकी पहचान ट्रक ड्राइवर चमकौर सिंह (55) पुत्र जरनैल सिंह, निवासी प्रीत नगर, हरेड़ी रोड, संगरूर के रूप में हुई। घटनास्थल पर मौजूद हरिगढ़ गांव के युवक सरनप्रीत सिंह (25) पुत्र करमजीत सिंह ने बिना समय गंवाए चमकौर सिंह को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि वह खुद उसमें डूब गया और उसकी भी मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को नहर से बाहर निकाला।

हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, लेकिन एक बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर संगरूर निवासी ट्रक ड्राइवर 22 किलोमीटर का सफर तय करके कोटला ब्रांच नहर तक क्यों पहुंचा और उसने नहर में छलांग क्यों लगाई? इसके पीछे कोई गहरी वजह थी या मानसिक अस्थिरता का मामला था?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.