Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...

उमंग सिंघार ने आयकर महानिदेशक से की भेंट, मंत्री गोविंद राजपूत के खिलाफ सौंपे दस्तावेज

51

भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आज आयकर विभाग के महानिदेशक से मुलाकात कर उन्हें राज्य में इन दिनों चर्चाओं में बने हुए कथित परिवहन घोटाले से जुड़े दस्तावेज सौंपे। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने विभाग के महानिदेशक को ज्ञापन और दस्तावेज सौंपते हुए आरोप लगाया कि मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने लोकसेवक के पद पर रहते हुये भ्रष्टाचार कर स्वयं और परिवार के नाम पर बेनामी संपत्ति अर्जित की है और अवैध लेनदेन हुआ है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पूरे मामले में जांच किये जाने एवं सम्पत्ति अटैच करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल अपने साथ प्रतीकात्मक तौर पर सोने की ईंटें भी लेकर गया था।

महानिदेशक से मुलाकात के बाद सिंघार ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने मंत्री राजपूत और उनके अन्य सहयोगियों के खिलाफ आयकर विभाग को दस्तावेज मुहैया कराए हैं। आयकर विभाग ने उन्हें समुचित कारर्वाई करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में मुख्य आरोपियों और घोटाले के सरगनाओं पर कारर्वाई करने से बच रही है और सिर्फ छोटे स्तर के लोगों पर कारर्वाई हो रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.