Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश

खत्म हुआ युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा का रिश्ता, कोर्ट में तलाक मंजूर

38

करीब ढाई साल तक एक-दूसरे से अलग रहने के बाद स्टार भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा का तलाक हो गया है. पिछले कई दिनों से दोनों के तलाक को लेकर अफवाहें चल रही थीं, जिसके बाद बांद्रा के एक फैमिली कोर्ट में दोनों ने तलाक के लिए आवेदन दिया था. अब गुरुवार 20 मार्च को फैमिली कोर्ट ने दोनों की तलाक की अपील को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही दोनों की शादी 4 साल और करीब 3 महीने में टूट गई.

गुरुवार 20 मार्च को मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट ने तलाक पर अपना अंतिम फैसला सुनाया. इस सुनवाई के लिए चहल और धनश्री अलग-अलग पहुंचे. चहल पहले अपने वकीलों के साथ काली जैकेट और मास्क लगाकर पहुंचे. वहीं उनके कुछ देर बाद धनश्री सफेद टी-शर्ट पहने हुए पहुंची. उन्होंने भी चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था. इस दौरान दोनों की प्रतिक्रिया के लिए मीडिया का हुजूम उमड़ा था लेकिन किसी ने भी कोई जवाब नहीं दिया.

4 साल पहले हुई थी शादी

चहल और धनश्री की शादी 24 दिसंबर 2020 को हुई थी. हालांकि, तीन-चार महीने पहले ही दोनों के रिश्तों में दरार की खबरें आनी शुरू हुई थीं, जब उन्होंने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था. इसके बाद से ही लगातार अफवाहें उड़ती रहीं लेकिन पिछले महीने ही तलाक की कार्यवाही शुरू होने की पुष्टि हुई थी. दोनों ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में इसके लिए अपील की थी. दोनों ने साथ ही 6 महीने के कूलिंग-ऑफ पीरियड से भी छूट देने की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था.

धनश्री को 4.75 करोड़ देंगे चहल

इसके बाद उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील की थी और कोर्ट ने बुधवार 19 मार्च को फैसला सुनाते हुए फैमिली कोर्ट से 20 मार्च को इस मामले को निपटाने का आदेश दिया था. हाई कोर्ट ने दोनों को कूलिंग-ऑफ से भी छूट दी थी क्योंकि उन्होंने बताया था कि वो पिछले ढाई साल से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे. इस तलाक के बदले एलिमनी के तौर पर चहल की ओर से धनश्री को 4.75 करोड़ रुपये देने पर भी सहमति बनी थी, जिसका 50 फीसदी हिस्सा भारतीय क्रिकेटर ने दे दिया है और बाकी हिस्सा अब धनश्री को मिलेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.