Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Deoghar News: देवघर ब्लड बैंक में 'नेट टेस्ट' अनिवार्य, लेकिन जिले में जांच मशीन ही नहीं, मरीज परेशा... Surguja Voter List 2026: सरगुजा में SIR प्रक्रिया संपन्न, 3818 नए मतदाता जुड़े, 1174 नाम सूची से हटा... Governor's Speech: ट्रांजैक्शन नहीं ट्रांसफॉर्मेशन बने जीवन का लक्ष्य, राज्यपाल ने युवाओं को दिया सफ... Balodabazar News: मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का 80वां महाधिवेशन शुरू, बलौदाबाजार से गूंजा सामाजिक समर... Surajpur News: सूरजपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, घायल का जिला अस्पताल में इल... State Service Exam Rules: राज्य सेवा परीक्षा में सख्ती, गैजेट्स और आभूषणों पर बैन, जानें क्या पहनकर ... Kawardha News: कवर्धा में खेत से लौटते समय अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की दबकर मौके पर मौत Giraudpuri Dham News: सतनाम सद्भाव पदयात्रा का आज गिरौदपुरी में समापन, सीएम के आगमन को लेकर तैयारी त... CGPSC Exam 2026: पीएससी प्रीलिम्स की 'अग्निपरीक्षा' संपन्न, जानें क्या रही पेपर की डिफिकल्टी लेवल और... Dhamtari Murder News: डांस के दौरान धक्का लगने पर विवाद, युवक की बेरहमी से हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार

पटना में अपराधियों का तांडव, बगीचे में बैठा था बालू कारोबारी, बाइक सवार अपराधियों ने बरसाई गोलियां, मौत

28

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर है. राजधानी में अपराधियों ने पुलिस प्रशासन के चुस्त दुरुस्त दावे को ठेंगा दिखाते हुए फिर अपराधी घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि बालू कारोबारी को तब गोली मारी गई, जब वह बगीचे में बैठे हुए थे. ऐसे में अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

मिली खबर के अनुसार राजधानी के नौबतपुर थाना क्षेत्र के नवही गांव में अपराधियों ने मनीष उर्फ मोनू नाम के बालू कारोबारी को एक के बाद एक तीन गोलियां मारी. घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है. मिली खबर के अनुसार मोनू को उसके लिए एक दोस्त ने फोन करके घर से बाहर बुलाया था. मोनू जैसे ही घर से बाहर निकला, पहले से ही घात लगाए अपराधियों ने उसके ऊपर हमला कर दिया और गोलियां दाग दी.

पुलिस ने शुरू कर दी है जांच

पुलिस ने बताया कि गोलियां मोनू के सीने, पीठ और कमर में लगी. वारदात के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए.गोली लगने के बाद मोनू को तुरंत रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि मोनू नवही गांव के ही निवासी भगवान सिंह का पुत्र था और दो भाइयों में छोटा था. मोनू की हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और अपनी जांच को शुरू कर दिए.

इलाके में बना हुआ है तनाव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बताया जा रहा है कि मोनू के ऊपर भी रंगदारी समेत कई मामले दर्ज है. फिलहाल इसकी पड़ताल की जा रही है. पुलिस का कहना है कि घटना के वास्तविक कारणों का पता आरोपियों को पकड़ने के बाद ही सामने आएगा. फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.