Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

जमीन पर लुढ़कते कलेक्ट्रेट पहुंचे जनपद पंचायत अध्यक्ष, CEO लगाया गंभीर आरोप, कलेक्टर को दी ये चेतावनी

31

कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले के बहोरीबंद के जनपद पंचायत अध्यक्ष जमीन पर लुढ़कते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे, जिनके साथ जनपद के सदस्य और सैकड़ों इलाके की जनता पहुंची थी। सभी कलेक्टर कार्यालय के सामने एक घंटे तक धरने पर बैठे रहे।

जनपद CEO पर प्रताड़ना का आरोप

बहोरीबंद के जनपद पंचायत अध्यक्ष ने जनपद पंचायत के सी.ई.ओ. अभिषेक झा पर शरीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया हैं। बिना उनके जानकारी के सभी काम कराए जा रहे हैं। जब कलेक्टर साहब उनसे मिलने नहीं पहुंचे तो वे बिना शिकायत पत्र दिए वापस हो गए और यह चेतावनी दी कि यदि बहोरीबंद सीईओ पर कार्रवाई नहीं होती तो वे कलेक्ट्रेट कार्यालय में आत्मदाह कर लेंगे।

आत्मदाह करने की दी चेतवानी

बहोरीबड़ अध्यक्ष लाल कमल बंसल ने यह भी बताया कि, जन प्रतिनिधियों के बिना जानकारी के बैठक कर और एजेंडा भी जारी कर दिया गया है, जिसके विरोध में आज वे अपने सभी जनपद सदस्यों और इलाके की जनता के साथ वे खुद जमीन पर लुढ़कते हुए कलेक्टर कार्यालय के केबिन के पास पहुंचे और धरना देकर जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वहीं, जब कलेक्टर साहब उनसे मिलने नहीं पहुंचे तो वे बिना शिकायत पत्र दिए वापस हो गए और यह चेतावनी दी कि यदि बहोरीबंद सीईओ पर कार्रवाई नहीं होती तो वे कलेक्ट्रेट कार्यालय में आत्मदाह कर लेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.