Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में जनसेवा को बताया सबसे बड़ी... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती...

मामूली बात पर हुआ विवाद, बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मार दी गोली

31

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में  बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गंभीर घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया था, यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ,अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिहोनिया थाना क्षेत्र में आने वाले सांगोली गांव की यह घटना है।

पुलिस तत्काल सूचना पर मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस अभी आरोपियों की तलाश कर रही है। युवक का नाम धर्मेंद्र सिंह तोमर था और युवक ट्रैक्टर चलाकर खेत पर सरसों काटने के लिए जा रहा था। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। जिससे युवक घायल हो गया था।

ग्रामीण घायल युवक को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सरसों की तूरी के ठेके को लेकर यह विवाद हुआ था। रंजिश के चलते आरोपियों ने युवक पर फायरिंग कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.