Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

होली खेलने आया युवक, रात में भाई की साली की भर दी मांग, फिर जो हुआ…

32

बिहार के मुजफ्फरपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.यहां एक लड़के की उसके बड़े भाई की साली से पकड़कर शादी करा दी गई. होली के दो दिन पहले वैशाली जिले का रहने वाला एक युवक अपने बड़े भाई की ससुराल आया था. इसी बीच, युवक ने बड़े भाई की साली की चुपके से मांग भर दी. इसकी भनक परिवार के सदस्यों को लग गई. इसके बाद गांववालों और परिवार के लोगों ने मिलकर युवक की शादी सामाजिक तौर पर स्थानीय विषहर स्थान मंदिर में धूमधाम से करवा दी.

इस दौरान मंदिर में गांववाले और परिवार के लोग उपस्थित रहे. गांववाले दूल्हा-दुल्हन के साथ तस्वीरें लेते दिखाई दिए. इस शादी की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. युवक की पहचान वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के प्राणपुर के रहने वाले राकेश कुमार के रूप में हुई है. लड़की के परिजन ने बताया कि युवक दो दिन पहले ही यहां आया था और रात के अंधेरे में छिपकर शादी कर रहा था. इसकी जानकारी उन्हें लग गई. इसके बाद परिवार के उन सदस्यों और ग्रामीणों ने मिलकर शादी करवा दी.

रंग लगाने के दौरान भर दी मांग

जानकारी के मुताबिक, राकेश कुमार बड़े भाई गुड्डू के ससुराल में होली खेलने आया था. इसी दौरान उसने रात को होलिका जलने के दौरान अपने भाई के चचेरे ससुर की बेटी की मांग भर दी. जब यह बात लड़की के परिजन को पता चला तो वो हैरान रह गए. इसके बाद पंचायत बैठी.

पंचायत में लिया गया फैसला

पंचायत में फैसला लिया गया कि अगर दोनों ने एक दूसरे को चुना है तो विवाह को सामाजिक मान्यता दी जानी चाहिए. हालांकि, युवक ने शुरू में इसको लेकर ऐतराज जताया. लेकिन फिर बाद में वह मान गया. मंदिर में हुई शादी की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.