Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...

60 साल के बुजुर्ग ने युवती के साथ की थी दरिंदगी, पंचायत ने सुनाया फैसला- जूते मारो इसे

34

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक पंचायत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां एक 60 साल के बुजुर्ग पर एक युवती से रेप के प्रयास में जूते से मारने की सजा सुनाई गई. इस सजा के चलते भरी पंचायत में आरोपी के दो जूते मारे गए. बुजुर्ग को मारने के दौरान का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट गई है.

दरअसल चरथावल थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी 26 वर्षीय एक युवती ने गांव के ही एक 60 साल के बुजुर्ग तीरथ पाल पर रेप के प्रयास का केस दर्ज कराया.युवती ने आरोप लगाया कि 2 दिन पहले 15 मार्च को कश्यप समाज की पीड़ित लड़की गांव के बाहर गोबर डालने गई थी. इसी दौरान जाट समाज के एक 60 वर्षीय तीरथ पाल नाम के बुजुर्ग ने जबरन युवती को पास ही खेत में बनी ट्यूबवेल के कमरे में ले गया, जहां पर उसने युवती के साथ रेप करने की कोशिश की.

5 जूते मारने की सजा सुनाई गई

इसके बाद किसी तरह पीड़ित युवती वहां से बचकर निकली और अपने घर पहुंची. उसने आप बीती अपने परिजनों को बताई, जिस पर पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की. वहीं इस घटना के बाद गांव में एक पंचायत भी हुई थी, जिसमें आरोपी को 5 जूते मारने की सजा सुनाई गई थी. पीड़ित परिवार का कहना है कि हमारी मांग थी कि पीड़िता के पिता ने पांच जूते आरोपी को मारे, लेकिन आरोपी के चाचा ने दो मामूली जूते मार कर मामले को रफा-दफा कर दिया था.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पंचायत में आरोपी के जूते मारने के दौरान का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था. जूते मारने की इस वायरल वीडियो के बाद अब आलाधिकारी ने भी मामले पर कार्रवाई की बात कही. पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी बुजुर्ग तीरथ पाल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

इस मामले में पीड़ित युवती ने कहा, “मैं 5:00 बजे घर से निकली थी. गोबर का तसला लेकर मैं वहां मैदान में उपले बना रही थी. अचानक पीछे से एक शख्स आया. मुझे उठाकर ट्यूबवेल के कमरे में लेकर गया. उसकी उम्र 60 साल है. मैं वहां चीखी और चिल्लाई शोर मचा दिया. वहां कोई नहीं था. मेरे पास एक चारा काटने की दरांती थी. वहां से किसी तरह बचकर मैं घर आई और अपने भैया को फोन किया. इस मामले में पंचायत हुई. प्रधान जी ने भी कुछ नहीं किया. उन्होंने मुझे पंचायत में नहीं बुलाया. थाने में मुझसे पूछताछ की गई पुलिस ने कहा कि हम कार्रवाई करेंगे.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.