Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CRPF 205 Cobra Battalion Jawan: बस्तर में नक्सल ऑपरेशन में दे चुके थे सेवाएं, इलाज के दौरान हुआ निधन... Pundag OP Incharge Bravery: पुंदाग थाना प्रभारी संजीव की सूझबूझ से बची युवक की जान, टावर पर चढ़ने से... Jharkhand Road Accident News: एफसीआई गोदाम के पास भारी वाहनों के आवागमन पर रोक की मांग, रातभर मचा रह... Jharkhand Education News: हिंदी साहित्य सम्मेलन मध्यमा प्रमाणपत्र विवाद पर हाईकोर्ट का निर्णय, 8 हफ्... Palamu Road Jam News: झारखंड आंदोलनकारियों ने सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन, पुलिस बल मौके पर मौजूद, ज... Hemant Soren PMLA Court Update: झारखंड भूमि घोटाला मामला, हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी निगाहें, आज दोपह... Bihar ICDS Controversy: वाउचर भुगतान और THR के नाम पर अवैध वसूली, सेविका ने पतियों के जरिए बनवाया वी... Vineet Manocha Murder Case: जेल में बंद बेटे सुब्रत को सजा हुई तो किसे मिलेगी प्रापर्टी? बहू शालू और... Latur Crime News: ठाकरे चौक पर छात्रों पर कोयते और दरांती से हमला, ऑटो चालक समेत चार गिरफ्तार, एक ना... Police Car Controversy Baghpat: सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए पौधे को ले जाते दिखे साहब, निगरानी व्यवस्...

भूत का साया बताकर फोड़ दी थी बच्चे की आंख, दबोचा गया तांत्रिक, बोला- बंगाल में सीखा था तंत्र-मंत्र

31

मध्य प्रदेश के शिवपुरी-कोलारस में तांत्रिक को गिरफ्तार किया गया. रामनगर के रहने वाले तांत्रिक ने 6 साल के मासूम बच्चे का चेहरा और आंखें आग से जला दी थी. अब तांत्रिक को जेल भेज दिया गया है. तांत्रिक का नाम रघुवीर है, जिसने छह महीने के मासूम बच्चे मयंक धाकड़ को मसान यानी भूत का साया बताकर उसे धुनी देने के नाम पर आग में झोंक दिया था.

इस दौरान मासूम बच्चे की दोनों आंखों के कॉर्निया जल गए थे, जिससे उसकी आंखों से दिखना बंद हो गया. इसके साथ ही बच्चे के गाल और होंठ भी जल गए थे. पुलिस ने गांव के कोटवार की शिकायत पर आरोपित तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज किया था. घटना के बाद से ही आरोपी तांत्रित रघुवीर से फरार चल रहा था. पुलिस जब क्षेत्र का भ्रमण कर रही थी, तभी पड़ोरा चौराहे के पास पुलिस को एक संदिग्ध ग्रामीण दिखाई दिया.

भागने की फिराक में था आरोपी

पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसकी पहचान रामनगर निवासी तांत्रिक रघुवीर के रूप में हुई. तांत्रिक पड़ोरा चौराहे से किसी वाहन में सवार होकर भागने की कोशिश कर रहा था. पुलिस ने आरोपित तांत्रिक को शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार किया गया तांत्रिक रघुवीर धाकड़ सोनपुरा का रहने वाला है. वह करीब 20 साल पहले रामनगर आकर रहने लगा था.

बंगाल में सीखी थीं तंत्र क्रियाएं

रघुवीर मेहनत, मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था. इसी बीच कुछ साल पहले वह एक निर्माणाधीन सड़क में मजदूरी करने के लिए बंगाल गया था. बंगाल में मजदूरी करते हुए उसने तंत्र क्रियाएं सीखीं. वहां से लौट कर वह गांव में तंत्र साधना करने लगा और लोगों की झाड़-फूंक करने लगा. बताया जा रहा है कि पहले भी कुछ लोगों की तबीयत उस तांत्रिक की झाड़ फूंक के दौरान खराब हुई है, लेकिन वह गांव के ही लोग थे. इसलिए मामला सामने नहीं आ सका.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.