Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DUSU Election 2026: निर्दलीय उपाध्यक्ष बने दीपांशु शौकीन से कांग्रेस या NSUI ने नहीं किया संपर्क, इं... Heavy Rain Forecast India: झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में जोरदार बारिश के आसार, जानिए अपने शहर ... Heart Disease Risk & Prevention: स्वस्थ लोग भी न करें ये अनदेखी! उम्र के हिसाब से करवाएं ईसीजी, बीपी... Balod Accident News: बालोद में भीषण सड़क हादसा; कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 मासूम बच्चों की मौत MP Milk Price Hike Protest: दूध के दाम बढ़ाने पर अड़े किसान; इंदौर, देवास और उज्जैन के किसान सांची ड... Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को... Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,... Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ...

अजान की आवाज से सिर दर्द होता है… बोले BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, कांग्रेस ने किया पलटवार

24

देश में इन दिनों नमाज के दौरान लाउड स्पीकर के इस्तेमाल पर बवाल मचा हुआ है. इस बीच राजस्थान के जयपुर से बीजेपी के विधायक बालमुकुंद आचार्य ने का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने दिन में 5 टाइम लाउड स्पीकर से आने वाली अजान की आवाज को सिर दर्द और माइग्रेन का कारण बताया है. विधायक ने इसे बड़ी समस्या बताते हुए इससे निजात दिलाने की मांग रखी है.

जयपुर की हवामहल विधानसभा सीट से बीजेपी से विधायक बालमुकुंद आचार्य का कहना है कि कि पांच टाइम की अजान की आवाज सिर दर्द कर रही हैं. उन्होंने कहा कि दिन में पांच बार बहुत तेज लाउडस्पीकर चलता हैं, बहुत से लोगों को माइग्रेन की परेशानी है, ऐसे में लोगों के सिर में और तेज दर्द होने लगता है. जयपुर में आयोजित अधिवक्ताओं के एक कार्यक्रम में पहुंचे बालमुकुंद आचार्य ने वकीलों से कहा कि वो उनके पास एक केस लेकर आए हैं जो उनके द्वारा ही दूर होगी.

‘अजान से सिर में दर्द होता है…’

उन्होंने कहा कि हम सब में बहुत से लोगों के माइग्रेन की प्रॉब्लम है, सिर दर्द होता है. दिन में पांच बार बहुत तेज लाउडस्पीकर चलता है. कृपया अधिवक्ता मेरी प्रार्थना को स्वीकार करें. विधायक ने वकीलों से कहा ‘मैं आपको नियुक्त करता हूं और आप मेरे वकील बनकर इस समस्या से निजात दिलाए. पांच टाइम की भारी समस्या सिर दर्द कर रही है. इस समस्या से निजात दिलाने के लिए मेरा सहयोग करें. ताकि यह पांच टाइम जो सिर में दर्द हो रहा है, उसे हम ठीक कर सकें’.

‘सभी लोग धार्मिक परंपराओं को कानून में रहकर निभाएं’

वहीं बयान के बाद राजस्थान के विधि मंत्री जोगाराम का भी धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर को लेकर बयान सामने आया. उन्होंने कहा है कि सभी धर्म अपने धार्मिक परम्पराओं को कानून में रहकर निभाएं, तय कानूनों का पालन करें, किसी की नींद खराब हो या जीवन में व्यवधान हो यह ठीक नहीं है. मंत्री ने कहा कि जरूरी हुआ तो सरकार इसको लेकर सख्त कदम उठाएगी. उन्होंने कहा कि ह कानून सबके लिए बराबर है.

कांग्रेस का बीजेपी विधायक पर हमला

वहीं इस मामले पर कांग्रेस ने बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य पर जमकर निशाना साधा. कांग्रेस ने विधायक को सिरफिरा बताते हुए कहा कि उनका मानसिक संतुलन खराब हो गया है. पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि बालमुकुंद आचार्य के नाटक बाबाओं की तरह हैं और काम शैतानों वाले हैं, जो इस तरह के लाउडस्पीकर वाले बयान जानबूझकर देतें है. कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर बीजेपी विधायक को लाउडस्पीकर से सिर में दर्द होता है तो राजस्थान में कानून लाकर बंद करा दें लाउडस्पीकर का इस्तेमाल.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.