Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ... सोपोर में आतंकियों के मददगारों पर बड़ा प्रहार: जमात-ए-इस्लामी से जुड़े 26 ठिकानों पर पुलिस और CRPF क... सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का...

बुआ के लड़के से मामा के बेटे ने कर दिया कांड, जब सच आया सामने तो पैरों नीचे खिसकी जमीन

28

साहनेवाल/कोहाड़ा: बहुचर्चित लोह लंगर की जमीन से अवैध ढंग से अपनी ही बुआ के लड़के को बेचकर 5 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है।  मामले में थाना साहनेवाल पुलिस ने बुआ की पुत्रवधू सिमरन कौर पत्नी सुरजीत सिंह वासी साहिबजादा फतेह सिंह नगर शिमलापुरी की शिकायत पर राज कुमार वर्मा पुत्र स्व. मदन लाल व उसकी पत्नी मोनिका वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पीड़ित सिमरन कौर के साथ उसके पति सुरजीत सिंह ने बताया कि उसके मामा का लड़का राज कुमार वर्मा प्रापर्टी डीलर का काम करता था जिसने साजिश के तहत उसे और उसकी पत्नी को विश्वास में लेकर कहा कि उसके पास 127 गज का एक बढ़िया प्लाट है जोकि पत्नी मोनिका के नाम पर है। गांव जसपाल बांगर में स्थित प्लाट पसंद आने पर सौदा 5 लाख में तय हो गया।

सुरजीत सिंह ने बताया कि सौदे मुताबिक उन्होंने सारी रकम 5 लाख उसे दे दी जिस पर उसने रजिस्ट्री उसकी पत्नी सिमरन कौर के नाम पर करा दी। वह प्लाट की रजिस्ट्री लेकर इंतकाल करवाने के लिए पटवारी के पास गए तो पटवारी ने बताया कि वह प्लाट महंतों की लोह लंगर वाली जमीन का है। जिस पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय से स्टे हुआ है। मामले की शिकायत लेकर वह उच्चाधिकारीयों के पास गया जिसकी जांच होने उपरांत थाना साहनेवाल में राज कुमार वर्मा व उसकी पत्नी मोनिका वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.