Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गंभीर परिणाम भुगतने होंगे..वैष्णो देवी के पास ओरी ने पी शराब, FIR दर्ज, पुलिस ने सख्त कार्रवाई की बात कही

21

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और हमेशा बॉलीवुड सितारों के साथ दिखाई देने वाले ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी मुश्किल में फंस गए हैं. जम्मू कश्मीर पुलिस ने जम्मू के कटरा में एक होटल में शराब पीने के मामले में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, इनमें से एक ओरी भी हैं. दरअसल जिस इलाके में उन पर शराब का सेवन करने का आरोप लग रहा है, वहां शराब पीने पर सख्त मनाही है.

कटरा में माता वैष्णो देवी का मंदिर है, ऐसे में पवित्र स्थल होने के चलते वहां पर शराब प्रतिबंधित है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ओरी और उनके साथियों को बता दिया गया था कि वहां पर शराब और नॉन वेज खाना मना है, उसके बावजूद उन्होंने होटल, खास कर अपने कॉटेज के सुईट में प्रतिबंधित चीज़ों का सेवन किया.

कब की है घटना?

शराब पीने की ये घटना 15 मार्च की है. इस मामले में कटरा पुलिस स्टेशन ने एफआईआर दर्ज की है. ओरी के अलावा वहां दर्शन सिंह, पार्थ रैना, रितिक सिंह, ऋषि दत्ता , रक्षिता भोगल शगुन कोहली और अनसतासिला अर्जमस्कीना जैसे लोग भी थे. इन लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है.

अपनी ही गलती से फंसे ओरी?

दरअसल ओरी ने हाल ही में एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, दिसमें वो दोस्तों के साथ पार्टी करते दिखाई दे रहे थे. वीडियो में साफ तौर पर शराब की बोतलें दिखाई पड़ रही थीं, जो वहां टेबल पर रखी थीं.

इस मामले में रेयासी के एसएसपी ने कानून तोड़ने वालों को कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा है कि जो लोग भी कानून का पालन नहीं करेंगे और शांति को भंग करेंगे, खास कर ड्रग्स और अल्कोहल के ज़रिए, उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. उन्होंने कहा है कि इस तरह के व्यवहार के लिए जीरो टॉलरेंस है, कानून तोड़ने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.