Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Manawar Dhar News: कपास और गराडू की फसल के बीच हो रही थी गांजे की खेती, पुलिस ने 20 लाख के पौधे किए ... Tal Police Station Ratlam: पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार हुआ अतिथि शिक्षक योगेंद्र जाटव, ग्रामीणों ने ... Gold and Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या है 10 ... Indore Municipal Corporation: कचरा गाड़ी की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से घायल, बॉम्बे हॉस्पिटल... Chhindwara Seoni Highway News: बम्होड़ी पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क दुर्घटना, बस के नीचे दबने से या... Madhya Pradesh Accident Update: सिवनी सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन, पुलिस ने मामला दर्ज क... Ladli Behna Yojana 41st Installment: राज्य के कुल बजट का 5.4% हिस्सा इस योजना के नाम, जानिए कब आएगी ... Train Diversion List: साहिबाबाद यार्ड में निर्माण कार्य के कारण बलरामपुर-ग्वालियर एक्सप्रेस बदले मार... MP High Court Update: शिकायत के 10 घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस, इंदौर में ध्वनि नियंत्रण कानूनों क... Rain Alert in India: मानसून की विदाई के बाद बदले मौसम के तेवर, जानिए अपने राज्य में अगले कुछ दिनों क...

उत्तर मैसेडोनिया के नाइट क्लब में आग लगने से 51 लोगों की मौत, आतिशबाजी से हुआ हादसा

37

दक्षिणी यूरोपीय देश उत्तर मैसेडोनिया में एक नाइट क्लब में आग लगने से हड़कंप मच गया. इस हादसे में 51 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई जबकि 100 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. देश के आंतरिक मंत्रालय ने यह जानकारी दी. रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी स्कोप्जे से करीब 100 किलोमीटर पूर्व में स्थित कोकानी शहर के पल्स नाइट क्लब में रविवार की सुबह आग लगी थी.

बताया जा रहा है कि नाइट क्लब में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान आतिशबाजी चलने से ये हादसा हुआ है. सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें साफ देखा जा सकता है आग कितनी भीषण थी. आग की लपटें और धूएं का गुबार चारों तरफ फैला दिखाई दे रहा है. फुटेज में इमारत में आग की लपटें दिखाई दे रही हैं और रात के समय आसमान में धुआं उठ रहा है. हादसे के दौरान क्लब में की भारी तादाद में लोग मौजूद थे. इस घटना से क्लब में चीख पुकार मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे.

क्लब में लोगों ने की थी आतिशबाजी

मैसेडोनिया के आंतरिक मंत्री पंचे तोशकोवस्की ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सुबह नाइट क्लब पल्स में एक पॉप समूह के संगीत कार्यक्रम के दौरान यह घटना घटी. क्लब में लोगों ने आतिशबाजी की थी, जिसकी वजह से क्लब की छत में आग लग गई. मंत्री ने बताया कि पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान क्लब में करीब एक हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे. मंत्री के मुताबिक इस घटना में जख्मी लोगों को कोकानी के स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. जहां कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.

उत्तर मैसेडोनिया के प्रधानमंत्री ने घटना पर जताया दुख

बताया जा रहा है कि स्थानीय संगीत समूह की जोड़ी स्टेज पर परफॉर्मेंस दे रही थी. इसी दौरान कुछ युवाओं ने आतिशबाजी की. जिसकी चिंगारी से छत में आग लग गई. घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बल और अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर पहुंचे और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. फिलहाल मैसेडोनिया के अधिकारी आग लगने की वजह की जांच कर रहे हैं. वहीं उत्तर मैसेडोनिया के प्रधानमंत्री ह्रीस्टिजान मिकोस्की ने घटना पर दुख जाहिर किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.