Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

औरंगजेब की कब्र टूटेगी..तारीख तय! विश्व हिंदू परिषद ने किया बड़ा ऐलान

13

महाराष्ट्र में औरंगजेब पर छिड़ी रार थमती नजर नहीं आ रही है. अब विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने औरंगजेब की कब्र को खत्म करने का ऐलान कर दिया है. वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि सोमवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर औरंगजेब की कब्र का अंत होगा.

विनोद बंसल ने कहा कि सोमवार यानी 17 मार्च को छत्रपति शिवाजी महाराज की पावन जयंती है, जिन्होंने हिंदवी स्वराज्य और उसकी रक्षा के लिए अपनी तीन पीढ़ियां दांव पर लगा दीं और मुगलों को नाकों चने चबवा दिए.

विहिप और बजरंगदल ने किया विरोध

विनोद बंसल ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि देश के स्व की फिर से स्थापना तथा पराधीनता के चिन्हों और पराधीन मानसिकता का पराभव हो. औरंगजेब के बाद अब उसकी कब्र को भी खत्म करने का समय आ रहा है. विहिप और बजरंगदल के कार्यकर्ता उस दिन संपूर्ण महाराष्ट्र में औरंगजेब की प्रतिमा को हटाने के लिए प्रदर्शन कर स्थानीय जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन देंगे.

संभाजी नगर में है औरंगजेब की कब्र

उन्होंने कहा कि ज्ञापन में हम मांग करेंगे कि शिवाजी महाराज की पावन धरा से औरंगजेब की कब्र और औरंगजेबी मानसिकता का समूल नाश किया जाए. महाराष्ट्र के संभाजी नगर में औरंगज़ेब की कब्र है और उसने महाराज संभाजी को बहुत यातनाएं देकर मारा था, इसीलिए ऐसे व्यक्ति की कब्र नहीं होनी चाहिए.

एएसआई के संरक्षण में है मकबरा

औरंगजेब का मकबरा महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में स्थित में है और समय-समय पर इस मकबरे का मुद्दा सड़क से लेकर सदन तक उठता रहता है. अब फिल्म छावा और सपा विधायक अबु आजमी के एक बयान की वजह से यह मकबरा फिर से चर्चा में आ गया है. बता दें कि मराठा साम्राज्य से उलझते हुए औरंगजेब की मौत हो गई थी. उस समय वह महाराष्ट्र में डेरा डालकर बैठा था. उसकी मौत के बाद संभाजीनगर के खुल्ताबाद में उसे दफनाया गया था. उसका मकबरा फिलहाल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के संरक्षण में है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.