Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

होली पर हुड़दंग मचाने वालों पर चला पुलिस का डंडा, काटे इतने चालान

89

लुधियाना: होली के पवित्र त्यौहार पर सड़कों पर हुड़दंग मचाने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसने के लिए ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। होली के दिन 689 वाहन चालकों के चालान किए गए है। ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने सुबह 7 बजे के करीब ही अपनी ड्यूटी संभाल ली थी। इस दौरान सड़कों पर हुल्लड़बाजी करने, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट, रांग साइड इत्यादि ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले लोगों की धरपकड़ की गई। इसके साथ ही कई वाहनों को कोई कागजात न होने पर जब्त भी किया गया है। नाकों की सुपरविजन खुद ए.सी.पी रैंक के अधिकारियों ने की।

12 पियक्कड़ चालकों के भी हुए चालान 

इसके साथ ही शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले 12 लोगों के चालान भी किए गए है। होली के पवित्र त्यौहार पर लोग शराब का सेवन कर सड़कों पर हुड़दंग मचाकर  अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बनते है। ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने एल्कोमीटर की सहायता से वाहन चालकों की जांच की तथा जांच पॉजिटिव आने पर उनके चालान किए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.