Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahasamund Salary Scam: लिपिक बना फर्जी 'व्याख्याता', 8 महीने तक ली मोटी सैलरी; महासमुंद में 13 लाख ... Rekha Gupta and Arvind Kejriwal Voter Notice: दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस पर चुनाव आयोग... Delhi Crime News: कालकाजी थाना क्षेत्र में हुई झड़प के बाद प्रॉपर्टी डीलर बंटी घड़ियाल की मौत, पुलिस... ABVP Wins DUSU Polls: डीसूयू चुनाव में एबीवीपी की 3-0 से बड़ी जीत, यश डबास बने अध्यक्ष और रिया छावड़... Delhi Jantar Mantar Protest Update: करणी सेना अध्यक्ष राज शेखावत और सरकार के बीच बनी सहमति, महापंचाय... Weather Update Today: देश के कई राज्यों में मॉनसून की वापसी से पहले भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार ... BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ...

MP में आज से शुरू होगी गेहूं खरीदी, 80 लाख टन गेहूं ख़रीदने का अनुमान

35

भोपाल: मध्य प्रदेश में होली के ठीक बाद 15 मार्च शनिवार से शासन स्तर पर गेहूं की ख़रीदी शुरू की जाएगी। शुरुआत वाले दिन राजधानी भोपाल के साथ साथ नर्मदपुरम, उज्जैन और इंदौर में अच्छी आवक होने की उम्मीद है। पहले एक मार्च से गेहूं ख़रीदी होना थी लेकिन विभिन्न कारणों से गेहूं की कटाई में देरी होने के कारण इसको 14 दिन की देरी से 15 मार्च से शुरू किया गया। समर्थन मूल्य पर गेहूं ख़रीदी के लिए 19 हजार 400 करोड़ रुपए और 1400 करोड़ रुपए की बोनस राशि किसानों को भुगतान किया जाना संभावित है।

भोपाल में 60 गेहूं ख़रीदी केंद्र बनाए गए

गेहूं ख़रीदी के लिए राजधानी भोपाल में 60 गेहूं ख़रीदी केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन 20 सेंटरों के लिए 269 स्लॉट बुक किए गए हैं। शासन स्तर पर गेहूं बेचने आने वाले किसानों को सर्वसुविधा देने की कोशिश की गई है। बैरसिया में कृषि उपज मंडी सहित कई वेयर हाउस को गेहूं ख़रीदी केंद्र बनाया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.