Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Vaishno Devi Ropeway Protest: कटरा में भारी बवाल, बाजार बंद और होटलों के बाहर लगे विरोध के पोस्टर India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ...

मुंबई से कराची तक लगी रिकॉर्ड की झड़ी, विदेशी दौलत में हुआ रिकॉर्ड इजाफा

16

होली के दिन भारत से लेकर पाकिस्तान तक गुड न्यूज सुनने को मिल रही है. दोनों देशों के फॉरेक्स रिजर्व में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है. जहां एक ओर भारत के फॉरेक्स रिजर्व में साढ़े पांच महीने के बाद एक दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है. वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की विदेशी दौलत में भी इजाफा देखने को मिला है.

आंकड़ों के अनुसार देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 15 अरब डॉलर से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है. जिसके बाद देश की विदेशी दौलत 650 अरब डॉलर के पार चली गई है. जानकारों की मानें तो देश के विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा आगे भी देखने को मिल सकता है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश के फॉरेक्स रिजर्व कितनी तेजी देखने को मिली है.

देश के फॉरेक्स रिजर्व में रिकॉर्ड इजाफा

आरबीआई की वेबसाइट के अनुसार 7 मार्च को खत्म हुए समाप्त सप्ताह में देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 15.27 अरब डॉलर का इजाफा देखने को मिला है. जिसके बाद देश का विदेशी मुद्रा भंडार 653.966 अरब डॉलर हो गया है. इससे पहले वाले सप्ताह में देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 1.78 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिली थी और आंकड़ा 638.69 अरब डॉलर हो गया था. खास बात तो ये है कि देश के विदेशी मुद्रा भंडार में करीब साढ़े 5 महीने के बाद एक दिन में इतना इजाफा देखने को मिला है. सितंबर 2024 के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार 704.88 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था.

गोल्ड रिजर्व में भी इजाफा

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, 7 मार्च को खत्म हुए समाप्त सप्ताह में फॉरेन करेंसी असेट्स में 13.93 अरब डॉलर इजाफा होकर घटकर 557.28 अरब डॉलर हो गया है. पिछले हफ्ते असेट्स में 49.3 करोड़ डॉलर कीी गिरावट देखने को मिली थी और आंकड़ा कम होकर 543.35 अरब डॉलर रह गया था. वहीं दूसरी ओर गोल्ड रिजर्व में इजाफा देखने को मिला है. आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार गोल्ड रिजर्व में 1.05 अरब डॉलर का इजाफा देखने को मिला है और आंकड़ा 74.32 अरब डॉलर पर पहुंच गया है.

पाकिस्तान के रिजर्व में भी इजाफा

7 मार्च, 2025 तक पाकिस्तान का कुल विदेशी भंडार 15.93 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले सप्ताह की तुलना में 55 मिलियन डॉलर ज्यादा है. कमर्शियल बैंकों के भंडार में वृद्धि के कारण, बाहरी ऋण चुकौती के बावजूद भंडार में वृद्धि हुई है. स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (SBP) के अनुसार, बाहरी ऋण भुगतान के कारण 152 मिलियन डॉलर की गिरावट के बाद, SBP के पास मौजूद विदेशी भंडार 11.10 बिलियन डॉलर था. कमर्शियल बैंकों के पास मौजूद शुद्ध विदेशी भंडार 206.7 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.83 बिलियन डॉलर हो गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.