Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rakesh Agarwal IAS Case: अलमारी के ताले टूटे, गैस फैलाकर सबूत मिटाने की कोशिश, पुलिस जांच में जुटे क... Ujjain Demolition and Security News: शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने का काम जारी, 40 मजदूर त... Jabalpur High Court Paddy Scam Hearing: मध्य प्रदेश के 34 करोड़ के धान घोटाले पर हाईकोर्ट में सुनवाई... Guna Unique Coin Collection: गुना के अजय जैन के पास है मौर्य और मुगल काल के 2000 से अधिक प्राचीन सिक... Mona Lisa Birth Certificate MP High Court Verdict: इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मोनालिसा के पहले जन... Kaushalya Devi Sany Bhajan: रामधुनी में मंजीरा बजाती नजर आईं मुख्यमंत्री की पत्नी, डिप्टी सीएम विजय ... Kanker Collector Mandri Dance: सेवा संकल्प शिविर में ग्रामीणों के साथ झूमे कलेक्टर कुंदन कुमार, वीडि... Pregnant Woman Death in Korba: दीपिका बस्ती निवासी महिला ने तोड़ा दम, परिजनों की गुहार अनसुनी करने क... Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा...

शादी से 9 दिन पहले दुल्हन की हत्या, पिता बोले- होने वाले दामाद को मिली थी धमकी

31

झारखंड के गुमला में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक 12वीं की छात्रा का शव स्थानीय केश्वर बांध से बरामद हुआ है. मृतका की पहचान मुस्कान परवीन के रूप में हुई है. मुस्कान 11 मार्च से लापता थी. उसकी शादी 23 अप्रैल को लोहरदगा में तय हुई थी.

परिजनों का आरोप है कि गांव के एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसकी हत्या कर डाली. मृतका के पिता जसीर अंसारी ने बताया कि आरोपी युवक ने मुस्कान के मंगेतर को भी फोन पर धमकी दी थी. मुस्कान तीन बहन और एक भाई में सबसे बड़ी थी. वह 12वीं क्लास में पढ़ाई कर रही थी.

‘पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की’

परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि गुमशुदगी की शिकायत दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. अगर समय रहते कार्रवाई होती तो यह घटना नहीं होती.

थाना अधिकारी ने कहा- मामले की जांच की जा रही है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

गोड्डा में भी मिली थी छात्रा की लाश

गोड्डा से भी गुरुवार को एक ऐसी ही घटना सामने आई थी. मेहरमा थाना क्षेत्र के पहाड़खंड शिव मंदिर के पास कुएं से 16 वर्षीय छात्रा प्रिया कुमार का शव बरामद किया गया था. प्रिया के घर वालों ने गांव के ही एक युवक गौरव कुमार पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि गौरव उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.