Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
धमतरी की इंजीनियर बेटी आस्था लुनिया लेंगी जैन दीक्षा: जयपुर में 10 दिसंबर को मुहूर्त, नगर में निकली ... कांकेर के कुर्री में सूने मकान में चोरी का पर्दाफाश: 2 शातिर चोर गिरफ्तार, शत-प्रतिशत मशरूका बरामद हर घर तिरंगा अभियान पर विवाद: राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीर से छेड़छाड़ के मामले में रायपुर सिविल लाइन था... हांसी में CM नायब सैनी के कार्यक्रम के विरोध पर पुलिस का एक्शन, 10 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार रेवाड़ी के प्राचीन हनुमान मंदिर में घुसा चोर, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून: 17 और 18 अगस्त को पंचकूला, अंबाला समेत कई जिलों में भारी बारिश का... हरियाणा पुलिस दूरसंचार विंग में पूर्व सैनिकों के लिए SPO भर्ती: 20 हजार मानदेय, जानें जिलेवार शेड्यू... गांव की किराना दुकान बनेगी वाई-फाई केंद्र: 'पीएम-वाणी' योजना से गांवों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी, दुकान... खनौरी बॉर्डर पर तनाव: वज्र वाहन, वाटर कैनन और भारी फोर्स तैनात; किसान बोले- रोके तो बॉर्डर पर ही दें... सोनीपत में रील का नशा पड़ा भारी: स्वतंत्रता दिवस पर लाल बत्ती लगी स्कॉर्पियो से स्टंट करने वाले 8 यु...

संभल की जामा मस्जिद में पहुंचेगी ASI की टीम, रंगाई-पुताई के काम की करेगी निगरानी

30

उत्तर प्रदेश के संभल में मौजूद शाही जामा मस्जिद को लेकर पिछले काफी समय से बहस चल रही है. मस्जिद में रंगाई पुताई को लेकर हाल ही में इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने इस मामले पर फैसला सुनाते हुए मस्जिद की बाहरी दीवारों पर सफेदी करने की अनुमति दी. कोर्ट के फैसले के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की, लेकिन अब जामा मस्जिद में ASI की टीम पहुंचेगी.

ASI की टीम रंगाई और पुताई के काम की निगरानी करने के लिए शाही जामा मस्जिद में पहुंचेगी. टीम ने मस्जिद के स्ट्रक्चर के ऊपरी हिस्से में पहुंचकर निरीक्षण किया था. इसके साथ ही टीम ने मस्जिद के रंगाई-पुताई वाले हिस्से की नपाई भी की थी. जामा मस्जिद कमेटी के लोग भी जामा मस्जिद के अंदर मौजूद हैं. मस्जिद की रंगाई पुताई के लिए मजदूर भी पहुंच चुके हैं. हालांकि जब ASI की टीम शाही जामा मस्जिद परिसर में पहुंचेगी. तभी मस्जिद में रंगाई-पुताई का काम शुरू किया जाएगा.

मस्जिद की रंगाई-पुताई का काम

मस्जिद कमेटी ने पुताई की अनुमति के लिए सिविल रिवीजन याचिका दाखिल की थी. संभल की शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली ने मस्जिद पर रंगाई-पुताई की इजाजत मिलने के बाद कोर्ट और अल्लाह का शुक्र अदा किया था. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि वह ASI के साथ मिलकर मस्जिद की रंगाई-पुताई का काम कराएंगे.

सात दिन में काम शुरू करने की बात

मस्जिद के सदर जफर अली ने ये बात बुधवार को फैसला आने के बाद ही कही थी. उन्होंने मस्जिद में रंगाई-पुताई के काम को लेकर ये भी कहा था कि मस्जिद मे अगले सात दिन में काम शुरू कर दिया जाएगा और मुमकिन हुआ तो पूरा भी हो जाएगा. इसी के चलते कोर्ट का फैसला आए हुए आज तीसरा दिन है और मस्जिद में रंगाई-पुताई के लिए मजदूर भी पहुंच गए हैं. साथ ही काम की निगरानी के लिए ASI की टीम भी पहुंचेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.