Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BAPS Swaminarayan Jabalpur: एफिल टावर विवाद से लेकर जबलपुर में संस्कार शिक्षा तक; जानें BAPS स्वामीन... MP Tourism Ujjain Influencer Meet: एमपी टूरिज्म इंफ्लुएंसर मीट में पहुंचे बिहार के मशहूर यूट्यूबर; स... Ujjain Simhastha 2028 Prep: नीलगंगा से नानाखेड़ा सड़क चौड़ीकरण कार्य का सीएम मोहन यादव ने किया औचक न... Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ...

खेलते-खेलते सगे भाइयों के साथ दर्दनाक हादसा, सोचा न था ऐसे आएगी मौत

29

नूरपुरबेदी: नूरपुरबेदी-बलाचौर मार्ग से सटे गांव चबरेवाल में आज दोपहर सड़क किनारे लगे ईंटों के एक साइनबोर्ड की अचानक दीवार गिरने से नीचे खेतों में खेल रहे नजदीकी गांव करूरा के 2 भाइयों में से एक 14 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका 13 वर्षीय छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए रूपनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इस संबंध में मामले के जांच अधिकारी ए.एस.आई. प्रदीप शर्मा के अनुसार हादसे वाले स्थान गांव चबरेवाल से कुछ दूरी पर स्थित गांव करूरा से संबंधित बच्चों की माता गुरबख्श कौर पत्नी प्रीतम सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि दोपहर करीब 1 बजे जब उसे सड़क किनारे खड़े कुछ लोगों के एकत्र होने का पता चला तो वह मौके पर पहुंची और देखा कि गांव चबरेवाल में वेरका डेयरी के नजदीक सड़क के पास बने एक साइनबोर्ड की दीवार अचानक गिरी हुई थी।

इसी बीच, उसके 2 बच्चों में से बड़ा लड़का ओम प्रकाश, जो सड़क के नीचे गहरे खेतों में खेल रहा था, ईंटों से बने उक्त साइनबोर्ड के नीचे आकर बुरी तरह से घायल होकर खून से लथपथ था। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके छोटे बेटे राजवीर सिंह की उक्त दुर्घटना के दौरान बांई टांग फ्रैक्चर हो गई। जिसे रूपनगर के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।

नूरपुदबेदी थाने के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरविंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि उक्त परिवार ने इस हादसे को प्राकृतिक बताते हुए किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है। जिसके चलते बच्चे का शव वारिसों को सौंप दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.