Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Koderma Railway News: कोडरमा स्टेशन पर बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन की बोगी में लगी भीषण आग; मची अफरा-तफरी... Ranchi Naxal News: 1 करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल को स्पीडी ट्रायल से सजा दिलाएगी पुलिस; 55 गंभीर... Jharkhand Health & Medical News: नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में झारखंड का बढ़ा मान; डॉ. भारती कश्यप ने... Bank Strike News 2026: लगातार 3 दिन की हड़ताल से पहले बड़ी राहत; 27 सितंबर रविवार को भी खुले रहेंगे ... Firozpur Road Accident CCTV: फिरोजपुर-मालवाल रोड पर दो मोटरसाइकिलों की भीषण भिड़ंत; पूरी घटना CCTV म... Punjab Politics Updates: बीजेपी नेता सुरजीत ज्याणी के बयान पर सियासत तेज; सुहानी डोडा बोलीं- 'महिलाओ... Ludhiana Crime News: पुलिस की वर्दी पहन खाली प्लॉट में चिट्टा पी रहे थे 3 युवक; निहंग सिंहों ने खंभे... Jalandhar Civil Hospital News: जालंधर सिविल अस्पताल में कृष्णा लैब के बाहर महिला ने दिया बच्चे को जन... Punjab Crime & ED Action: पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई: GMADA ऑफिस से अहम दस्तावेज जब्त, मंत्री के ... Haryana Education News Punjabi Language: हरियाणा में पंजाबी को शिक्षा प्रणाली में उचित स्थान देने की...

सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर, हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

37

चंडीगढ़: खडूर साहिब सीट से आजाद सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट के फैसले के अनुसार अमृतपाल सिंह संसद के बजट सत्र में भाग नहीं ले पाएंगे, हालांकि उनकी संसदीय सीट को कोई खतरा नहीं है। संसद से अनुमति मिलने के बाद हाईकोर्ट ने अमृतपाल सिंह की याचिका का निपटारा कर दिया है और उनकी सदस्यता बरकरार रहेगी। सूत्रों के अनुसार अमृतपाल सिंह ने हाईकोर्ट में दायर अपनी याचिका में कहा था कि यदि वह लगातार 60 दिन से अधिक अनुपस्थित रहे तो उनकी खडूर साहिब संसदीय सीट खतरे में पड़ सकती है, क्योंकि यदि खडूर साहिब के 19 लाख मतदाता बिना सांसद के नेतृत्व में रहे तो उनकी सदस्यता जा सकती है।

इन सबके बीच, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस मामले पर विचार करने के लिए 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जिसकी प्रधानगी भाजपा सांसद और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने की। कमेटी ने अमृतपाल के अनुरोध पर विचार करने के बाद अमृतपाल सिंह को गैर-हाजिरी की इजाजत देने की सिफारिश की।

केंद्र ने हाईकोर्ट में दी जानकारी

केंद्र ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय को बताया कि खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के लिए 54 दिन की छुट्टी मंजूर कर ली गई है। यह जानकारी मुख्य न्यायाधीश शील नागू और न्यायमूर्ति सुमित गोयल की खंडपीठ के समक्ष ऐसे समय में रखी गई जब लोकसभा अध्यक्ष ने हाल ही में अमृतपाल सिंह सहित सांसदों के अवकाश आवेदनों की जांच के लिए 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। आज जब मामला फिर से सुनवाई के लिए आया तो भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सत्य पाल जैन ने अधिवक्ता धीरज जैन के साथ पीठ के समक्ष लोकसभा सचिवालय द्वारा 11 मार्च को जारी पत्र पेश किया।

इस पत्र में 24 जून, 2024 से 2 जुलाई, 2024 तक, 22 जुलाई, 2024 से 9 अगस्त, 2024 तक तथा फिर 25 नवंबर, 2024 से 20 दिसंबर, 2024 तक 54 दिनों की अनुपस्थिति की छुट्टी प्रदान की गई। पत्र का संज्ञान लेते हुए पीठ ने इस बात पर जोर दिया कि जहां तक याचिकाकर्ता की अपनी अनुपस्थिति के कारण संसद से निष्कासित किये जाने की आशंका का सवाल है, 11 मार्च का पत्र उनकी चिंताओं को दूर करता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.