Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

4.20 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का होगा MP का बजट, जानिए क्या बोले मध्यप्रदेश के CM मोहन

28

भोपाल। मध्य प्रदेश में आज मोहन सरकार एमपी का बजट पेश करने जा रही है। कुछ देर में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा मध्य प्रदेश विधानसभा में नए वित्तीय वर्ष के लिए मध्य प्रदेश का बजट पेश करेंगे, आज का दिन मध्य प्रदेश के लिए बेहद खास है और हर वर्ग को सरकार से उम्मीद है। वहीं बजट पेश होने से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान सामने आया है, मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार का बजट 4.20 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का होगा।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि जब हमारी सरकार बनी थी, तो हमने कहा था कि हमारी सरकार पांच साल में राज्य का बजट दोगुना करेगी। पिछले साल हमने 3.5 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था, इस बार हमारा बजट 4.20 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का होगा। मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि इस भारत के सभी राज्यों में सबसे तेज गति से बढ़ने वाला राज्य हमारा मध्य प्रदेश है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.