Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम पोषण योजना: हरियाणा शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, खराब खाद्य सामग्री मिली तो सप्लायर पर गिरेगी गा... अम्बाला में रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने कांवड़ियों को रौंदा: 1 की मौके पर मौत, MM अस्पताल में भर्ती छिंदवाड़ा: छात्रसंघ चुनाव को लेकर कांग्रेस का हमला— "अप्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव हुए तो बीजेपी करेगी... मुरैना: सरकारी स्कूल में शिक्षक गायब, 4500 रुपये वाली प्राइवेट शिक्षिका पढ़ाती मिली; हेडमास्टर को मि... बारिश में बुलेट पर निकले CM मोहन यादव: भोपाल में हाथ में तिरंगा थामे निकाली यात्रा, बच्चों के लिए तो... संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगी 720 दिन की चाइल्ड केयर लीव: MP हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, अवमानना प... उमरिया में झमाझम बारिश से लबालब हुआ जोहिला डैम: 5 गेट खोलकर छोड़ा गया पानी, निचले इलाकों में हाई अलर... पन्ना में एक घंटे की बारिश से खुला विकास के दावों का पोल: कृष्णगढ़ में घरों में घुसा नाले का गंदा पा... खंडवा के 'बिस्मिल्लाह होटल' में स्वास्थ्य सुरक्षा से खिलवाड़, मटन कोल्हापुरी के पार्सल में मिला आधा ... रायसेन में अंधे कत्ल का पर्दाफाश: पत्नी से बातचीत के शक में दो भाइयों ने फरसे से काटकर की हत्या, दोन...

होली के दिन कितने बजे से शुरू होंगी दिल्ली मेट्रो की सेवाएं? DMRC ने दिया बड़ा अपडेट

36
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए 14 मार्च, 2025 को मेट्रो सेवाओं का संशोधित समय-सारिणी जारी किया है. सभी लाइनों पर, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित, सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से शुरू होंगी. यह पहला मौका नहीं है जब होली के कारण मेट्रो सेवाओं में बदलाव किया गया है; पिछले वर्ष भी यही समय निर्धारित था. यात्रियों को इस परिवर्तन के बारे में सूचित किया गया है.
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मेट्रो सेवाओं को लेकर समय में बदलाव किया हो. पिछले साल भी होली को लेकर समय में बदलाव किया गया था. पिछले साल भी होली के दिन दोपहर दो बजकर 30 मिनट पर मेट्रो सेवाओं को शुरू किया गया था.

कितने बजे से शुरू होंगी सेवाएं

जानकारी के मुताबिक, DMRC यानी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी गई है कि होली के दिन मेट्रो की सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से शुरू होंगी. पोस्ट में लिखा है कि होली के दिन दोपहर 2:30 बजे से मेट्रो ट्रेन सेवाएं शुरू होंगी. होली के त्यौहार के दिन यानी 14 मार्च, 2025 को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी. इस प्रकार 14 मार्च को सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी.

पिछले साल भी बदला गया था टाइम

हालांकि ये पहली बार नहीं हैं जब डीएमआरसी ने समय में बदलाव किया हो. हर साल जब होली का त्योहार आता है तो मेट्रो की सेवाएं कुछ इसी प्रकार से शुरू होती हैं. होली के दिन लोग मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं उन्हें इस बात की जानकारी होगी ही कि पिछले साल भी होली के दिन मेट्रो की सेवाएं देर से शुरू हुई थी. पिछले साल होली 25 मार्च को थी और उस दिन भी मेट्रो की सेवाएं 2:30 बजे से ही शुरू हुई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.