Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

रील बनाने के लिए युवक ने किया कुछ ऐसा…पुलिस ने मामला दर्ज कर निकाला जुलूस

15

खंडवा: इन दिनों युवाओं के ऊपर सोशल मीडिया पर खुद को वायरल करने का भूत इस कदर सवार है कि वे इसके लिए किसी भी हद से गुजरने को तैयार हैं। वायरल होने के लिए कुछ अलग करने के चक्कर में खुद के साथ साथ दूसरों को भी नुकसान पहुंचा देते हैं। एक ऐसा ही मामला खंडवा में देखने को मिला। लेकिन पुलिस ने रील लवर की अच्छी खातिरदारी की। आरोप है कि युवक ने आधी रात को सार्वजनिक स्थान पर थाली बजाकर रील बनाई और लोगों की नींद खराब की। पुलिस ने युवक के खिलाफ एक्शन लेते हुए उसका जुलूस निकाला है।

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना अंतर्गत अल्तमश नाम के युवक ने इंस्टाग्राम पर एक रील बनाई है जिसके लिए उसने सुबह 5:00 बजे शहर के पुराने बस स्टैंड पर सो रहे यात्रियों को थाली बजाकर उठाया और उनकी नींद खराब कर दी। वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी को उसी बस स्टैंड पर ले जाकर जुलूस निकाला।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.