Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कठुआ जाने से रोके जाने पर भड़कीं इल्तिजा मुफ्ती, पूछा BJP के लोग कैसे जा रहे

33

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि आद सोमवार (10 मार्च) को अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ कठुआ बिलावर जाना चाहती थीं, लेकिन पुलिस उनको रोक लिया. उन्होंने कहा कि तीनों युवकों की मौत के बाद वो उनके परिवार वालों से मिलकर शोक व्यक्त करना चाहती थीं लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने नहीं दिया.

मुफ्ती ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ पुलिस पीडीपी के लोगों को कठुआ बिलावर जाने से रोक रही है, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के बीजेपी वाले तो सुबह शाम वहां जा रहे हैं, उन्हें किसी ने नहीं रोका. नेता ने सवाल किया कि जब हमे रोका जा रहा है तो फिर बीजेपी के लोगों को क्यों जाने दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सिर्फ पीडीपी के साथ ही ऐसा क्यों किया जा रहा.

कठुआ के हालात चिंताजनक

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कठुआ जैसे बॉर्डर एरिया में हालात ठीक नहीं हैं और सरकार एकतरफा काम कर रही है. उन्होंने कहा कि स्थिति चिंता का विषय है. अब यहां पर जैसे लगता है कि कम्युनल टेंशन हो रहा है. उन्होंने कहा कि जब कोई भी हादसा या इंसिडेंट होता है एक ही कम्युनिटी के लोगों को टारगेट किया जाता है. उन्होंने कहा कि कठुआ में जो हालत खराब हुए हैं इन हालातों की किसकी जिम्मेदारी है.

पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू कश्मीर की पुलिस कहती है कि यहां पर सब कुछ ठीक है, लेकिन अगर सब कुछ ठीक है तो कठुआ जैसे इंसिडेंट कैसे हो रहे हैं. उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और DGP से अपील की कि कठुआ जैसे हालात फिर से ना हो. उन्होंने सवाल किया कि अगर हालात इतने खराब हो रहे हैं तो इसके लिए किसको जिम्मेदार ठहराया जाए.

रमजान में हुए फैशन शो पर इल्तिजा ने जताई नाराजगी

इसके साथ ही इल्तिजा ने गुलमर्ग फैशन शो पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को इस बारे में जानकारी न हो ऐसा हो नहीं सकता. इसकी परमिशन किसने दी. उन्होंने कहा कि जब टूरिज्म विभाग तो मुख्यमंत्री के पास है और उनके विधायकों के पास इस फैशन शो की जानकारी न हो ऐसा हो नहीं सकता. उन्होंने कहा कि रमजान के पाक महीने में इस तरह की चीजें करना गलत है. इसकी जिम्मेदारी सरकार को लेनी पड़ेगी क्योंक उनके होते हुए यह सब हुआ.

तीन लोगों के शव हुए बरामद

दरअसल बीते शनिवार को वरुण सिंह, उसके चाचा योगेश सिंह और मामा दर्शन सिंह के शव कठुआ जिले के सुदूर मल्हार इलाके में नाले से बरामद किए गए थे. तीनों 5 मार्च को एक शादी समारोह से लापता हो गए थे. इस घटना के बाद इलाके की स्थिति तनावपूर्ण है. माना जा रहा है कि आतंकवादियों ने इन तीनों की हत्या की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.