Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

बंगाल में बीजेपी को बड़ा झटका, सुवेंदु अधिकारी की करीबी विधायक तापसी मंडल ने थामा टीएमसी का दामन

50

पश्चिम बंगाल में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. सुवेंदु अधिकारी की बेहद करीबी विधायक तापसी मंडल ने सोमवार को टीएमसी का दामन थाम लिया है. वो हल्दिया से बीजेपी की विधायक हैं. उनके साथ ही बीजेपी नेता सामल मैती ने भी टीएमसी का दामन थाम लिया है. बीजेपी छोड़ टीएमसी में शामिल हुईं तापसी ने कई आरोप लगाए हैं.

तापसी ने कहा कि बंगाल प्रगतिशील राज्य है. यहां विभाजन की राजनीति चल रही है. इस राजनीति को स्वीकार करना कठिन था. कई बार मैंने अलग-अलग तरीके से विरोध भी किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. यही कारण है कि मैं जमीनी स्तर पर काम कर रही हूं. श्यामल मैती ने भी बीजेपी के खिलाफ आवाज उठाई.

बंगाल में राष्ट्रपति शासन की योजना बना रहे हैं सुवेंदु

उन्होंने कहा कि विविधता में एकता भारत और बंगाल की परंपरा है. विपक्षी नेता हिंसक राजनीति में लिप्त हैं. हम बंगाल में शांति बनाए रखने के लिए बीजेपी छोड़ रहे हैं. सुवेंदु अधिकारीने लूट मचा रखी है. वो अत्याचार कर रहे हैं. सुवेंदु बंगाल में राष्ट्रपति शासन की योजना बना रहे हैं. इतना ही नहीं हिंदू-मुस्लिम दंगे करा रहे हैं.

2021 में बीजेपी में शामिल हुई थीं तापसी मंडल

बता करें विधायक तापसी मंडल की तो उन्हें पहले भी टीएमसी के बड़े नेताओं के करीब देखा गया है. साल 2021 में तापसी को शुभेंदु अधिकारी ने बीजेपी में शामिल कराया था. हालांकि, 2024 आते-आते उनके बीच खटास भी नजर आने लगी, जो कि लोकसभा चुनाव के बाद जगजाहिर हो गई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.