Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

विधानसभा सत्र की अवधि बढ़ाने को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले कपड़े का नकाब पहनकर की नारेबाजी

34

भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र के पहले दिन आज कांग्रेस के विधायकों ने चेहरे पर काले कपड़े का नकाब और तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने चेहरे पर काले कपड़े का नकाब और तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस विधायक भारतीय जनता पार्टी सरकार पर बजट सत्र की अवधि कम करने का आरोप लगा रहे थे।

इस दौरान सिंघार ने कहा कि सरकार सत्र चलाना नहीं चाहती और विपक्ष के सवालों से बच रही है। साथ ही जनता के मुद्दों से अपना मुंह छिपा रही है। इसी को लेकर सभी कांग्रेस विधायक सांकेतिक रूप से चेहरे पर काले कपड़े का नकाब पहनकर आये हैं और मांग कर रहे हैं कि जनहित के मुद्दों को उठाने के लिए सत्र की अवधि बेहद कम है और इसे बढ़ाया जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.