Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

होली पर घर जाना हुआ मुश्किल! दिल्ली से बिहार… बस का किराया 7000, UP के शहरों का भी बुरा है हाल

46

होली पर दिल्ली से बिहार और यूपी जाने वाले लोगों को बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है. त्यौहार के कारण भारी भीड़ की वजह से सभी ट्रेनें फुल चल रही हैं. इस बात का फायदा उठाते हुए प्राइवेट बस संचालक लोगों को जमकर लूट रहे हैं, जहां पहले किसी सफर को पूरा करने का किराया 500 रुपये था. वहीं, अब इसके बदले 2000 से 2600 रुपये तक हो गया. आलम यह है कि कई रूट का किराया तो फ्लाइट के बराबर पहुंच गया है. दिल्ली से बिहार जाने में जहां पहले 1000 से 1100 रुपये किराया लगता था. वहीं, अब यह बढ़कर 4000 रुपये तक पहुंच गया है.

होली से पहले प्राइवेट बस संचालकों ने लूट मचा रखी है. लोगों को ट्रेन में सीट न मिल पाने के कारण वह बसों से घर पहुंचने का विकल्प ठूंठ रहे हैं, लेकिन कई रूटों पर बसों का किराया कई गुना बढ गया है. साथ ही जो लोग बसों में सफर करके अपने घर पहुंच रहे हैं, उनको भी निजी बस संचालक सही जगह नहीं उतार रहे हैं. ऑनलाइन बस टिकट बुकिंग की एजी बस,काशी विश्वनाथ, खजुराहो, बीएसएस कूल कूल, बीटी, चिंतामणि, दीपक राज, हाईवे स्टार्ट, इंटरनेशनल टूरिस्ट, ई-बस इंडिया, गोल्डन हॉलिडे और रेड बस सहित 40 से ज्यादा वेबसाइट हैं.

प्राइवेट बस संचलाक कर रहे मनमानी

इन वेबसाइट्स पर लगभग सभी रुटों के लिए सीटें मौजूद हैं, लेकिन इनका किराया कई गुना तक बढ़ गया है. 12 मार्च को दिल्ली से यूपी के शहर में जाने के लिए बसों का किराया.

कहां से कहां तक 12 मार्च किराया
दिल्ली प्रयागराज 2999 रुपये
दिल्ली बनारस 4513 रुपये
दिल्ली गोरखपुर 4000 रुपये
दिल्ली आजमगढ़ 3000 रुपये

12 मार्च यानी होली से ठीक पहले दिल्ली से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज तक फ्लाइट का किराया 7319 रुपये, दिल्ली से बनारस 6849 रुपये और दिल्ली से गोरखपुर 6260 रुपये है. साथ ही 4254 रुपये दिल्ली से लखनऊ जाने की फ्लाइट का किराया है. यह पहली बार नहीं है, जब बसों का किराया फ्लाइट के किराए के आसपास पहुंच गया है. इससे पहले भी दिवाली पर यह किराया बहुत ज्यादा बढ़ गया था. दिल्ली से पटना जाने का किराया 12 मार्च यानी होली से ठीक पहले 10993 तक पहुंच गया है.

12 मार्च को बिहार के अलग-अलग शहरों में जाने के लिए बसों का किराया.

कहां से कहां तक 12 मार्च किराया
दिल्ली पटना 4000 रुपये
दिल्ली सिवान 6999 रुपये

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.