Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
लातेहार के बरवाडीह रेलवे स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौके... धनबाद के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के साम्राज्य पर कसा शिकंजा, एनआईए ने भाई गोपी खान और साले ऋतिक ... धनबाद में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं, मरीजों को ऑटो और टोटो के सहारे... झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का चौथा दिन जारी, खराब मौसम के बीच स्वास्थ्... नई दिल्ली में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छाया झारखंड पवेलियन, पारंपरिक हथकरघा और स... गुरु नानक जयंती शोभायात्रा को लेकर रांची यातायात पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, कई प्रमुख मार्गो... झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र 25-26 नवंबर से, MMDR और SIR के मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्ष... न्यायिक व्यवस्था में एआई सहायक हो सकता है लेकिन न्यायाधीशों के विवेक का विकल्प नहीं: चीफ जस्टिस अल्प... भोपाल में करीब 50 करोड़ रुपये के बड़े फर्जीवाड़े के आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार, एक साल से फरार चल रहे ... उमरिया में नेशनल हाईवे 43 बना विंध्य क्षेत्र के लोगों के लिए जी का जंजाल, 11 साल से चल रहे निर्माण औ...

एक बार फिर EOW की बड़ी कार्रवाई, इस जिले में की छापेमार कार्रवाई, जानें किस मामले में लिया गया एक्शन

35

सीधीः EOW Action in Sidhi मध्यप्रदेश के सीधी जिले के सिहावल क्षेत्र में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की आठ सदस्यीय टीम ने देर रात छापा मारकर जिले में हड़कंप मचा दिया। यह कार्रवाई खरीदी केंद्रों में हुई अनियमितताओं को लेकर की गई है। दरअसल, सिहावल के बघोंर, अमिरती और बिठौली धान खरीदी केंद्रों में 3200 क्विंटल धान में गड़बड़ी की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद EOW ने त्वरित कदम उठाया जांच टीम सिहावल के रेस्टहाउस में डेरा डालकर दस्तावेजों की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

EOW Action in Sidhi अनियमितता के इस मामले में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा किए जाने की आशंका है, जिसमें धान के वजन, किसानों के पंजीयन और भुगतान संबंधी रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। EOW की इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य खरीदी केंद्रों में भी हलचल मची हुई है। स्थानीय लोगों और किसानों की नजर इस बात पर टिकी हुई है कि जांच में क्या खुलासे होते हैं और दोषियों पर क्या कार्रवाई की जाती है। फिलहाल, जांच जारी है और EOW की टीम हर पहलू पर बारीकी से पड़ताल कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.