Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कल से शुरू हो रहा बजट सत्र! कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, सदन में उठाएगी ये मुद्दे

17

भोपाल। 10 मार्च से मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। जिसको लेकर विधानसभा सचिवालय ने पूरी तैयारी कर ली है। राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र का शुभारंभ होगा। 12 मार्च को सदन में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा मोहन सरकार का दूसरा बजट पेश करेंगे। वहीं 10 मार्च को किसानों के मुद्दे पर किसान कांग्रेस के नेतृत्व में मोहन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन होने जा रहा है। जिसके बाद एमपी कांग्रेस के नेताओं की संयुक्त प्रेसवार्ता आयोजित की।

किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को किसानों के मुद्दे पर किसान कांग्रेस के नेतृत्व में प्रदर्शन होगा। किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस विधानसभा का घेराव करेगी। पूरा कार्यक्रम भोपाल के जवाहर चौक पर आयोजित किया जायेगा, जिसमें प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।

इस सरकार ने किसानों के मुद्दे पर कई वादे किए थे, उसे अब तक नहीं निभाया गया है। राज्य में किसानों की हालत बहुत खराब है। सब्जियों की फसल खराब हुई है, जिसके चलते किसानों को 50 हजार रुपए एकड़ के हिसाब से मुआवजा दें। सरकार को किसान कांग्रेस की चेतावनी – मांगे पूरी नहीं जाती है तो विधानसभा घेराव के बाद मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। इतना ही नहीं विधानसभा में कांग्रेस किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दे को भी उठाएगी। प्रदेश में बिगड़ते लॉ एंड ऑडर के मुद्दे को भी उठाया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.