Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

जमीन की नापी में नहीं हुई सुनवाई, गुस्से में बुजुर्ग ने छिड़का पेट्रोल और लगा ली आग

24

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक अजीब घटनाक्रम हुआ है. यहां एक विवादित जमीन की पैमाइश के लिए राजस्व विभाग की टीम पहुंची थी. इस दौरान एक पक्ष की ओर से 60 साल के बुजुर्ग भी पहुंचे थे. उन्होंने कई बार अपनी बात रखने की कोशिश की, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने गुस्से में अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया और आग लगा ली. इससे मौके पर हड़कंप मच गया. मौके पर मौजूद लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसके शरीर में लगी आग को बुझाया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया है.

पुलिस के मुताबिक घटना चिलकाना सुल्तानपुर की है. जानकारी के मुताबिक चिलकाना सुल्तानपुर में जैन समाज और सिख समाज के डेरे की जमीन को लेकर पुराना विवाद है. आरोप है कि जैन समाज के लोगों ने डेरे की जमीन पर कब्जा कर ली. इस संबंध में सिख समाज के वेदप्रकाश ने शासन और प्रशासन से कई बार गुहार लगाई, लेकिन कोई मदद नहीं मिली. एसडीएम सदर भी पूरा मामला जानने के बाद पीड़ित को केवल आश्वासन भर दे रहे थे. इसी बीच एसडीएम सदर थाना चिलकाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और डेरे की जमीन की पैमाइश जैन समाज के पक्ष में कर दी.

पुलिस के सामने आत्मदाह का प्रयास

यही नहीं मौके पर ताड़-बाड़ लगाने का काम शुरू हो गया. इससे नाराज होकर वेदप्रकाश ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया. यह देखकर मौके पर हड़कंप मच गया. मौके पर मौजूद पुलिस ने बड़ी मुश्किल से आग बुझाया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया. हालांकि इतने समय में वह बुरी तरह से झुलस गए थे. ऐसे में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

एसडीएम कोर्ट में लंंबित है मामला

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ब्योम बिंदल ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करेगी और यदि बुजुर्ग के साथ कोई नाइंसाफी हुई है तो उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा. उधर, अस्पताल में भर्ती वेदप्रकाश की स्थिति नाजुक बनी हुई है. एसपी सिटी के मुताबिक यह मामला पहले से SDM कोर्ट में विचाराधीन है. इसी मामले में पैमाइश के बाद विवाद हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.