Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...

महिला दिवस पर पंजाब में बड़ी वारदात, महिला सभा की जिला प्रधान की सरेआम ह/त्या

47

बुढलाडा: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राज्य परिषद सदस्य एवं महिला सभा की जिला अध्यक्ष मनजीत कौर गामीवाला की उनके घर के पास तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक की बेटी के बयान के आधार पर दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। दूसरी ओर सिविल अस्पताल, बुढलाडा में इस हत्या के मामले को लेकर सी.पी.आई. वर्करों ने मनजीत कौर के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर सिविल अस्पताल में धरना देकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार नहीं करती तब तक धरना जारी रहेगा।

इसका कारण मनजीत कौर और दूसरे पक्ष के बीच एक जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद था। कुछ दिन पहले प्लाट का मामला सुलझाते हुए संयुक्त संगठनों ने मनजीत कौर के पक्ष में समझौता कर लिया था, लेकिन दूसरे पक्ष द्वारा समझौता न मानने के कारण आज इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.